एक्सप्लोरर

'अगर नहीं लाया गया जनसंख्या नियंत्रण कानून तो सुरक्षित नहीं रहेगा राम मंदिर', हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया बोले- 50 साल बाद...

Praveen Togadia on Ram Temple: प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और ये साबित हो चुका है. उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ ज्ञानवापी में बैठे हैं और वहां शिवलिंग की पूजा नहीं करना पाप है.

Hindu Leader Praveen Togadia: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संयोजक प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है. प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण और आबादी में असंतुलन पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि बहुत कोशिशों के बाद राम मंदिर बन रहा है और अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया गया तो फिर 50 साल बाद राम मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा.

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं ने एक साथ आकर लोगों को जगाने का काम किया और राम मंदिर के निर्माण के लिए एक आंदोलन चलाया. उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने गांव-गांव जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया और राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया. उन्होंने अपने अभियान को देश में हिंदुओं को समृद्ध और सुरक्षित बनाने की पहल बताया.

ज्ञानवापी मंदिर था और ये सिद्ध हो चुका है- प्रवीण तोगड़िया

हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया ने ज्ञानवापी मामले पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और ये साबित हो चुका है. उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ ज्ञानवापी में बैठे हैं और वहां शिवलिंग की पूजा नहीं करना पाप है. उन्होंने मांग की कि बाबा विश्वनाथ की पूजा जल्द शुरू की जानी चाहिए. 

हिंदुओं की आस्था किसी बयान से कम नहीं होती- तोगड़िया

हिंदुओं की आस्था और सनातन धर्म को लेकर जारी बयानबाजी पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था उनके दिल में रहती है और इस आस्था को किसी का कोई भी बयान कभी खत्म या कम नहीं कर पाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें करने वालों को नजरअंदाज करिए, वो इस तरह की बातें लोकप्रियता पाने के लिए कर रहे हैं. ऐसे लोगों को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए.

मिसाइल और तलवारें भी हैं शांति का प्रतीक- हिंदू नेता

प्रवीण तोगड़िया ने मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'बुलडोजर शांति और विकास का प्रतीक हो सकते हैं' टिप्पणी पर अपना समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि तलवारें और मिसाइलें भी शांति का प्रतीक होती हैं.

ये भी पढ़ें:

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में कैसी होगी रामलला की मूर्ति? नेपाल से आ रहा 6 करोड़ साल पुराना पत्थर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget