एक्सप्लोरर

Hindu Devotees: आगरा की मस्जिद में 'दफन' हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां, केंद्र और ASI को भेजा गया नोटिस

Hindu Devotees In Mosque: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब एक नए मामले ने तूल पकड़ लिया है. आगरा की मस्जिद में हिंदू देवी देवताओं के दफन होने का दावा किया गया है.

Hindu God Goddess: शाही ईदगाह मस्जिद (Eidgah Mosque)-श्री कृष्ण जन्मभूमि (Shrikrishna Birth Place) विवाद मुकदमे में याचिकाकर्ताओं के एक समूह ने गुरुवार को केंद्र और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को कानूनी नोटिस (Legal Notice) भेजकर हिंदू देवताओं (Hindu Devotees) की मूर्तियों को स्थानांतरित करने की मांग की, जिसपर उनका दावा है कि वह आगरा की एक मस्जिद (Agra Mosque) की सीढ़ी के नीचे दफन हैं.

पीटीआई के हवाले से खबर के मुताबिक नोटिस में कहा गया है कि सीढ़ियों पर लोगों की आवाजाही तुरंत रोकी जानी चाहिए. नागरिक प्रक्रिया संहिता की धारा 80 के तहत यह नोटिस भेजे गए हैं, जिसके तहत पक्षों को 60 दिनों के भीतर जवाब देना होगा.

मथुरा की महंगी मूर्तियां आगरा की मस्जिद में

याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि मथुरा के केशव देव मंदिर से ली गईं महंगी मूर्तियों को मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफनाया गया था, जब औरंगजेब ने 1670 में कथित तौर पर यहां बने मंदिर को नष्ट कर दिया था. याचिकाकर्ताओं में से एक अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्थानांतरित किया जाना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर वह जुर्माने के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे.

इन लोगों को भेजा गया है नोटिस

यह नोटिस केंद्र सरकार (Central Government) के अलावा निदेशक (Director), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India), नयी दिल्ली और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (New Delhi and Superintendent of Archaeological Survey of India), आगरा के अधीक्षक (superintendent of agra) तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Director of Archaeological Survey of India), मथुरा के निदेशक को भेजे गए हैं.

ये भी पढ़ें: Mohan Bhagwat On Gyanvapi: ज्ञानवापी विवाद के बीच RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान - 'राम मंदिर के बाद नहीं होगा कोई आंदोलन'

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Mosque Row: देशभर के साधु-संतों की वाराणसी में बड़ी बैठक, ज्ञानवापी समेत तमाम मस्जिदों को लेकर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget