एक्सप्लोरर

धर्म की दीवारें तोड़कर हिंदू और मुस्लिम परिवार ने किडनी दान कर बचाई एक दूसरे की जान

मंजुल और अजीज की किडनी खराब हो गई थी. दोनों परिवार अपने-अपने मरीज के लिए किडनी दान करना चाह रहे थे लेकिन ब्लड ग्रुप न मिलने के कारण संभव नहीं हो पा रहा था.

चंडीगढ़ः एक तरफ देश भर में हिंदू-मुस्लिम के बीच राजनीतिक दल दीवारें बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर दोनों धर्मों के लोग आपसी भाईचारा बनाए रखने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं. कुछ इसी तरह का वाक्या पंजाब में देखने को मिला. एक हिंदू और एक मुस्लिम परिवार ने धर्म की दीवार तोड़कर एक-दूसरे के परिवार के सदस्यों को अपनी किडनी दान करके जान बचाई.

दरअसल, मंजुल देवी और अब्दुल अजीज को एक दूसरे के परिवार ने किडनी दान की. किडनी का सफल प्रत्यारोपण मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में संपन्न हुआ. किडनी प्रत्यारोपण डॉक्टर प्रियदर्शी रंजन की देखरेख में हुआ. मंजुल देवी बिहार की रहने वाली हैं जबकि अब्दुल अजीज जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं.

'आईकिडनी' एप के जरिए हुआ संभव

बता दें कि मंजुल और अजीज की किडनी खराब हो गई थी. परिवार के सदस्य किडनी दान तो करना चाह रहे थे लेकिन ब्लड ग्रुप न मिलने के कारण संभव नहीं हो पा रहा था.

दोनों के परिजनों ने 'आईकिडनी' एप पर कठिनाई के बारे में बताया. आईकिडनी' पर दर्ज रिकॉर्ड के आधार पर दोनों परिवार के सदस्य एक दूसरे से मिले और किडनी दान किया.

किडनी का हुआ सफल प्रत्यारोपण

डॉक्टरी जांच के बाद मंजुल देवी के पति सुजीत कुमार और अब्दुल अजीज की पत्नी साजिया ने किडनी दान किया. साजिया की किडनी मंजुल देवी की शरीर के अंदर जबकि सुजीत की किडनी अजीज के अंदर ट्रांसप्लांट किया गया.

किडनी की सफल प्रत्यारोपण के बाद डॉक्टर रंजन ने बताया, ''दोनों परिवार काफी खुश हैं. दोनों मरीज की हालत पहले से ठीक है और शरीर बेहतर काम कर रहा है. यह संयोग 'आईकिडनी' एप के कारण हो सका.'' किडनी मिलने के बाद दोनों परिवारों ने एक दूसरे के प्रति आभार जताया.

NCR का साइड इफ़ेक्ट: राष्ट्रपति पदक से अलंकृत पूर्व मुस्लिम फौजी विदेश करार, हिरासती कैंप में भेजे गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ NDA सांसदों का मार्च, राहुल को घेरने का बड़ा प्लान
LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ NDA सांसदों का मार्च, राहुल को घेरने का बड़ा प्लान
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget