एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी और बारिश से आम जीवन अस्त-व्यस्त

शिमला: हिमाचल प्रदेश के आदिवासी और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के साथ राज्य के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है जबकि मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में रक-रक कर भारी बारिश होती रही. मौसम विभाग के अनुसार, आदिवासी क्षेत्रों और कई अन्य ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में पिछली दोपहर से रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया है.

किन्नौर, लाहौल और स्पीति, पांगी, रोहतांग, कुंजम के जनजातीय क्षेत्रों और अन्य ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में 60 सेंटीमीटर से लेकर 90 सेंटीमीटर तक बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है. बर्फबारी और बारिश से आदीवासी पट्टी के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही जबकि भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया और कई पेड़ उखड़ गए और इससे वाहनों की आवाजाही भी काफी प्रभावित रही.

एक कार में सवार चार व्यक्तियों की जान बच गई जब परवानू के नजदीक एक जोरदार भूस्खलन के बाद एक बड़ी चट्टान उस गाड़ी पर आ गिरी. लाहौल और स्पीति के उपायुक्त विवेक भाटिया ने ठंड और भारी बर्फबारी के बीच गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया. लाहौल और स्पीति घाटी के सभी स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.

भारी बर्फबारी की वजह से कुल्लु-मनाली राजमार्ग पर भी यातायात बाधित रहा. धर्मशाला, सुंदरनगर और कसौली में सबसे ज्यादा 65 मिलीमीटर बारिश हुई तो वहीं शिमला में 42 मिलीमीटर बारिश हुई. राज्य में दिन के तापमान में गिरावट आयी है जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है. केलांग, कल्पा और मनाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

शिमला का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 31 जनवरी तक और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में कल वष्रा और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget