एक्सप्लोरर

Himachal Election: 'हिमाचल में जयराम ठाकुर की सरकार बनते ही कॉमन सिविल कोड होगा लागू', कांगड़ा में बोले अमित शाह

Amit Shah In Himachal Pradesh: गृह मंत्री अमित शाह प्रचार अभियान के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं. कांगड़ा के नगरोटा बगवां में अमित शाह ने रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

Amit Shah Himachal Pradesh Visit: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) राज्य के दौरे पर हैं. उन्होंने रविवार (6 नवंबर) को कांगड़ा (Kangra) के नगरोटा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा और कॉमन सिविल कोड को लेकर भी बात की.

उन्होंने कहा कि हिमाचल में जयराम ठाकुर की सरकार दोबारा आएगी और यहां कॉमन सिविल कोड लागू हो जाएगा. कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रीय मुद्दों पर काम नहीं होने दिया. उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने माताओं-बहनों के सम्मान में समग्र प्रदेश में महिलाओं का किराया आधा कर दिया है. पहली बार हिमाचल सरकार ने अपने बजट का 20% हिस्सा नारी शक्ति को रिजर्व कर दिया है.

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

नगरोटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था, तो मैंने कांग्रेस प्रत्याशी की रैली देखी. रैली स्थल से कुछ 10 गारंटियों का उल्लेख किया गया. अमित शाह ने कहा कि गारंटी उन्हीं लोगों की मानी जाती है, जिनका कोई न कोई रिकॉर्ड होता है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि आपकी गारंटी पर कौन विश्वास करेगा? अमित शाह ने कहा कि दस साल तक सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार थी. इस दौरान 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ और आज वे हिमाचल के निर्दोष लोगों को गारंटी दे रहे हैं. यहां आपकी गारंटी पर कोई विश्वास नहीं करेगा.

"हिमाचल देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी"

अमित शाह ने कहा कि पूरा देश हिमाचल को देवी-देवताओं की भूमि देवभूमि के नाम से जानता है लेकिन, मैं हमेशा कहता हूं कि ये हिमाचल सिर्फ देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है. यहां की वीर माताओं ने सबसे ज्यादा बेटे भेजकर मां भारती को सुरक्षित रखने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास यहां एक ही मुद्दा है, यहां रिवाज है एक बार बीजेपी, एक बार कांग्रेस आती है. अरे कांग्रेस वालों, यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और असम जाकर देखो, रिवाज बदल गया है. अब एक बार बीजेपी आती है, तो बार-बार बीजेपी आती है.

ये भी पढ़ें-

'बीजेपी- कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, गुजरात ने कभी तीसरे पक्ष को स्वीकार नहीं किया'- अमित शाह का AAP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget