एक्सप्लोरर

'बीजेपी- कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, गुजरात ने कभी तीसरे पक्ष को स्वीकार नहीं किया'- अमित शाह का AAP पर हमला

Gujarat Assembly Election 2022: अमित शाह ने कहा,''यह कहा जा सकता है कि यह बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.'' बता दें कि शाह ने गुजराती समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार के दौरान ये बातें कहीं.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद हर पार्टी विपक्ष पर जमकर निशाना साध रही है और जनता से अपनी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने को कह रही है. इसी बीच एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) की मौजूदगी को खारिज करते हुए कहा कि राज्य ने किसी तीसरे पक्ष को कभी जगह नहीं दी. उन्होंने कहा, 'गुजरात ने कभी किसी तीसरे पक्ष की अवधारणा को स्वीकार नहीं किया. गुजरात की राजनीति विचारधाराओं पर आधारित है और एक ऐसी पार्टी जिसकी कोई विचारधारा नहीं है. ऐसी पार्टी के गुजरात में जड़ें जमाने की कोई संभावना नहीं है.'

अमित शाह ने कहा,''यह कहा जा सकता है कि यह बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.'' बता दें कि शाह ने गुजराती समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार के दौरान ये बातें कहीं.

अमित शाह ने केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी और शंकरसिंह वाघेला और नाथूभाई मवानी द्वारा गठित स्थानीय पार्टियों के उदाहरण देते हुए कहा, ''जनता दल के चिमनभाई पटेल के अलावा, तीसरे दल का कोई अन्य नेता गुजरात में मुख्यमंत्री नहीं बना है.'' 

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कि बीजेपी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन के लिए एक समिति नियुक्त करने का निर्णय चुनाव के दौरान भावनाओं को भड़काने के लिए किया था, अमित शाह ने कहा,''जहां तक ​​​​यूसीसी का संबंध है, यह जन संघ के समय से एक वादा रहा है. हमने राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया, कौन सा चुनाव था? हमने अनुच्छेद 370 को निरस्त किया, कौन सा चुनाव था? हमें तीन तलाक का अंत गया, कौन सा चुनाव था? जनसंघ के समय से ही यह (यूसीसी) हमारे लिए एक मुद्दा रहा है जिसे हमें पूरा करना चाहिए.''

कब होंगे मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में एक दिसंबर और दूसरे चरण में पांच दिसंबर को वोटिंग होगी. नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget