एक्सप्लोरर

'बीजेपी को डर लगने लगा है', Himachal Pradesh में AAP नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर बोले दुर्गेश पाठक

Himachal pradesh Assembly Election: सबसे पहले पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वाइन की तो वहीं इसके बाद हिमाचल में पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष ममता ठाकुर भी कुछ और नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं. 

आम आदमी पार्टी आगामी हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है और इस बीच 6 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल के मंडी में एक बड़ा रोड शो कर पार्टी की चुनावी तैयारियों की शुरुआत भी कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद पार्टी के कई बड़े नेता लगातार पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. 

सबसे पहले पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वाइन की तो वहीं इसके बाद हिमाचल में पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष ममता ठाकुर भी कुछ और नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं. 

लगातार पार्टी नेताओं का इस तरह बीजेपी में शामिल होना आप की मुश्किलें ज़रूर बढ़ा रहा है लेकिन आप नेताओं की मानें तो ये लोग वो हैं जिन्हें पार्टी पहले ही निकालने का मन बना चुकी थी. इस पूरे मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी दुर्गेश पाठक से कुछ सवाल पूछे गए जिनके जवाब उन्होंने कुछ इस तरह दिए: 

आखिर हिमाचल में आप के नेता लगातार क्यों पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं?

दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब से मंडी में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो हुआ है, तब से बीजेपी के नेता रात-दिन आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता को ढूंढने में लगे हैं कि कोई भी मिल जाए जिसे वे पार्टी में ज्वाइन करवा दें. दुर्गेश पाठक ने कहा, दरअसल बीजेपी के नेता डर गये है कि क्योंकि लड़ाई बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी हो गई है. कांग्रेस का तो कोई नाम ही नहीं ले रहा है. बीजेपी को अब डर लगने लगा है. सच्चाई ये है कि हिमाचल की जनता ने अब बदलाव लाने का मन बना लिया है. 

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अपने रोड शो में लोग नहीं जुटा पाए इसलिए उनकी पार्टी के लोगों का मनोबल टूटा और वो पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं?  

दुर्गेश पाठक ने कहा कि अनुराग ठाकुर डेस्परेट हैं. जब सोते हैं तो केजरीवाल उनके सपने में आते हैं और दिन में उठते हैं तो आम आदमी पार्टी और उनके कार्यकर्ता नज़र आते हैं. दिन भर हिमाचल में रहते हैं जबकि केंद्रीय मंत्री हैं. दरअसल ये डरे हुए हैं क्योंकि उनकी ज़मीन खिसक गई है. इनकी हिमाचल में राजनीति ख़त्म होने वाली है. 

हिमाचल चुनाव में समय कम बचा है, सभी लीडर छोड़ कर जा रहे हैं. संगठन आपने खत्म कर दिया फिर कैसे चुनाव लड़ेंगे? 

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हजारों लोग पार्टी में जुड़ रहे हैं. नर्सिंग कमेटी इसलिए खत्म की क्योंकि नए लोग आ रहे हैं और उनको जगह भी देनी है. सबको ज़िम्मेदारी दी जाएगी. हर विधानसभा में आप देखेंगे कि कहीं पर हज़ार लोग पार्टी ज्वाइन कर रहे है कहीं दो हज़ार जुड़ रहे हैं. इसलिये बीजेपी डर रही है. दुर्गेश पाठक ने कहा कि यही वजह है कि बीजेपी के नेता दिनभर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे तो कुछ तो इस बात का डर है कि बदलाव होने वाला है. 

यह भी पढ़ें-

UP MLC Result 2022 Winners List: यूपी एमएलसी चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, वाराणसी में मिली हार

खाद्य तेलों की महंगाई: केंद्रीय टीमों ने सरसों और खाद्य तेलों की जमाखोरी का पता लगाया, राज्यों को कार्रवाई के निर्देश

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे जेपी नड्डा
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे नड्डा
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget