एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: हिमाचल में बोले अमित शाह- झूठे वादे करती है कांग्रेस, अब हर बार होगी बीजेपी की वापसी

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को सभी सीटों पर वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

Himachal Pradesh Assembly Elections: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज हिमाचल के सुलह में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि कांग्रेस ने चार-चार पीढ़ियों तक शासन किया लेकिन 'वन रैंक वन पेंशन' की मांग पूरी नहीं की गई.

सुलह में अमित शाह ने कहा, "9 नवंबर का दिन, भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन है. आज ही के दिन छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने अफजल खान को मारकर भगवा फहराया था. हमारे सेना के जवान और उनके परिजन 40 साल से 'वन रैंक वन पेंशन' की मांग कर रहे थे. कांग्रेस ने चार-चार पीढ़ियों तक शासन किया, लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया. आपने जब 2014 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, 2015 में मोदी जी ने 'वन रैंक वन पेंशन' देने का काम किया."

कांग्रेस पर जोरदार हमला 
अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, वो कहते हैं हिमाचल में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस आती है, लेकिन वो जमाना गया. मणिपुर, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनी और अब हिमाचल में भी बार-बार भाजपा आने वाली है. 70 साल से कांग्रेस पार्टी जवाहर लाल नेहरू की गलती धारा 370 को गोद में सहला रही थी. लेकिन आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और 5 अगस्त 2019 को मोदी जी ने धारा 370 को उखाड़ कर फेंक दिया और आज हमारा प्यारा कश्मीर देश से जुड़ गया है. 

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है, झूठी गारंटी बांटती है. राहुल बाबा, हिमाचल वाले ऐसी गारंटी को नहीं मानते, विकास कार्य को मानते हैं. भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में मुफ्त गैस सिलेंडर भेजने का काम किया. घर-घर बिजली पहुंचाने और हर गरीब को घर देने का काम किया. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि राम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बने. कांग्रेस हमेशा उलझाए रखती थी और कहती थी मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे. राहुल बाबा, अब तिथि बताने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें - Gujarat Elections: पहले करणी सेना की अगुवाई, अब बीजेपी टिकट से सियासी मैदान में...जानें कौन हैं गुजरात चुनाव में उतरीं रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम तय
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget