एक्सप्लोरर

Gujarat Elections: पहले करणी सेना की अगुवाई, अब बीजेपी टिकट से सियासी मैदान में...जानें कौन हैं गुजरात चुनाव में उतरीं रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा

Gujarat Assembly Elections 2022 : बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं. बीजेपी ने इस बार रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव होने में अब महीने भर से भी कम का समय रह गया है. गुजरात के पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को होना है. बीजेपी ने आज (10नवंबर) को अपने पहले चरण के लिए 84 उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिया है. पार्टी ने स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर नॉर्थ से अपना उम्मीदवार बनाया है. इससे यह सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है.

रविंद्र जडेजा की पत्नी की ने तीन साल पहले ही बीजेपी ज्वॉइन किया था. इससे पहले वह करणी सेना से भी जुड़ी रही हैं.  इसके अलावा वह तमाम समाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में

रेस्टोरेंट की मालकिन भी हैं
रिवाबा जडेजा मूल रूप से राजकोट की रहने वाली हैं. इनके पिता शहर के जाने माने बिजनेसमैन हैं. रिवाबा राजकोट के आत्मिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है. वह पढ़ने में बहुत ही ज्यादा तेज रही हैं. 

कब किया था शादी 
रिवाबा जडेजा अपना ज्यादातर समय राजकोट और जामनगर में ही बिताती हैं. यहां वह अपने ‘जड्डूस फूड फील्ड’ नाम से रेस्टोरेंट को भी रन कराती हैं. रिवाबा ने साल 2019 में बीजेपी ज्वॉइन किया था.

इससे पहले वह करणी सेना की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. रिवाबा ने साल 2016 में रविंद्र जडेजा के साथ शादी रचाई थी. उनकी लव स्टोरी बहुत हद तक अरेंज मैरिज का शक्ल लिए हुए है. दरअसल, जडेजा का परिवार चाहता था कि वह जल्द ही शादी कर लें. रविंद्र जडेजा की बहन ने रिवाबा से रविंद्र जडेजा को मिलवाया था.

रविंद्र जडेजा की बहन भी राजनीति में 

कम उम्र में ही रविंद्र जडेजा की मां का निधन हो गया था. उसके बाद उनकी बड़ी बहन ने ही रविंद्र जडेजा की जिम्मेदारी संभाली. रविंद्र जडेजा के पिता और बड़ी बहन दोनों राजनीति में सक्रिय हैं. बड़ी बहन नैना जामनगर से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव इसी साल के दिसंबर महीने में होने वाले हैं. गुजरात के 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा. इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget