एक्सप्लोरर

Himachal Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में मतदान का दिन, इन चेहरों पर टिकी है सबकी नजर, जानिए कैसी हैं तैयारियां

Himachal Pradesh Assembly Elections Voting: हिमाचल प्रदेश में आज मतदान का दिन है. चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं. साथ ही इन चुनावों में कुछ खास चेहरे भी हैं जिन पर लोगों की नजरें टिकी हैं.

Himachal Pradesh Voting Day: हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए शनिवार का दिन काफी अहम दिन होने वाला है. यहां की 68 विधानसभा सीटों पर शनिवार, 12 नवंबर 2022 को मतदान होने जा रहा है. हिमाचल प्रदेश के इस विधानसभा चुनाव में सत्ता वापसी का रिवाज बदलेगा या फिर जो सत्ता परिवर्तन जारी रहेगा इसका फैसला तो 8 दिसंबर को हो जाएगा, लेकिन उससे पहले जनता ने अपना मन बना लिया है कि किस पार्टी को वोट करना है.

प्रदेश की 14वीं विधानसभा के लिए चुनाव में 412 प्रत्याशियों का भविष्य राज्य की 54.85 लाख जनता आज करने वाली है.  पूरे प्रदेश में कुल 7 हजार 884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. राज्य में साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था. तो वहीं, साल 2012 में 73.5 प्रतिशत मतदान हुआ था. अगर देखा जाए तो साल 2017 में साल 2012 की अपेक्षा ज्यादा मतदान हुआ था.

इन चर्चित उम्मीदवारों पर होगी नजर

वैसे तो इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 412 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन कुछ खास चेहरे हैं जिनपर लोगों की नजरें टिकी हैं. इन चेहरों में सेराज सीट से सीएम जयराम ठाकुर जिनकी टक्कर कांग्रेस उम्मीदवार चेतराम ठाकुर के साथ होगी, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने गीता नंद ठाकुर को मैदान में उतारा है. इसके अलावा पूर्व बीजेपी प्रमुख सत्ती ऊना से अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज कसुम्पटी से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस के विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री हरोली से, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख और प्रचार अभियान के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन से और कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के प्रमुख धनी राम शांडिल सोलन से चुनाव लड़ रहे हैं.

चुनाव आयोग की खास तैयारी

चुनाव आयोग ने शनिवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 तक होने वाले मतदान के लिए कुल 7,884 मतदान केंद्र बनाए हैं जिसमें दूरदराज इलाकों में तीन पूरक मतदान केंद्र भी शामिल हैं. इनमें से 789 संवदेनशील तथा 397 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. निर्वाचन आयोग ने राज्य के लाहौल स्पीति जिले के स्पीति इलाके में काजा के ताशीगंग में सबसे अधिक ऊंचाई पर मतदान केंद्र बनाया है. यह मतदान केंद्र 15,256 फुट की ऊंचाई पर है और वहां 52 मतदाता हैं. इस बार चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर खास तैयारियां की हैं. वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया है.

ये भी पढ़ें: HP Elections 2022: कितने बजे होगा मतदान, कौन कौन सी सीटें हैं महत्वपूर्ण, जानें हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget