एक्सप्लोरर

HP Elections 2022: कितने बजे होगा मतदान, कौन कौन सी सीटें हैं महत्वपूर्ण, जानें हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर खबर

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022 : हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही चरण में शनिवार को मतदान होगा. मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा.

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में शनिवार (12 नवंबर ) को सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही प्रचार- प्रसार पर रोक लगा दी थी. हिमाचल में हमेशा से मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दो ही पार्टियों के बीच होते आया है. हालांकि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हो गई है. यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में विजेता कौन होता है.

इस चुनाव में जहां एक तरफ कांग्रेस सत्ता में 5 साल बाद वापस आने का सोच रही है. वही बीजेपी सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है. भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहने के कारण राहुल गांधी इस चुनाव में प्रचार नहीं कर पाए थे. उनकी जगह प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाला था.

कितने बजे शुरू होगी वोटिंग
हिमाचल में कल सभी विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी. यह मतदान शाम के 5 बजे तक चलेगा. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी को कुल 44 सीटों पर जीत मिली थी. इसके बाद कांग्रेस पार्टी को मात्र 21 सीटों पर विजय प्राप्त हुआ था.एक सीट सीपीआई के खाते में आई थी. इसके अलावे 2 सीटों पर निर्दलीय विधायकों ने जीत दर्ज किया था.

कौन कौन से हैं प्रमुख नेता
बीजेपी के तरफ से प्रमुख नेताओं में से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सेराज विधानसभा सीट हिमाचल के वीआईपी सीटों में से एक है. इसके अलावा हरौली विधानसभा सीट भी वीआईपी सीट है, जहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह  के बेटे विक्रमादित्य सिंह अपना भाग्य शिमला ग्रामीण से आजमा रहे हैं. 1998 से बीजेपी का गढ़ रहा हमीरपुर विधानसभा सीट बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं.

कौन कौन सी विधानसभा सीट है महत्वपूर्ण

1. सेराज विधानसभा सीट

इस सीट पर बीजेपी के नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनावी मैदान में है. उनके सामने कांग्रेस पार्टी के चेतराम ठाकुर हैं. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गीता नंद ठाकुर भी इस सीट से चुनावी रण में है.

2.हरौली विधानसभा सीट

इस सीट पर बीजेपी के नेता रामकुमार के सामने कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री है. इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र पाल सिंह हैं.

3.शिमला विधानसभा सीट
यह सीट भी इस चुनाव में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बीजेपी के तरफ से इस सीट पर रवि मेहता उम्मीदवार बनाए गए हैं. कांग्रेस ने पूर्व सीएम के बेटे विक्रमादित्य सिंह को चुनाव के मैदान में उतारा है. आप के तरफ से इस सीट के लिए प्रेम ठाकुर उम्मीदवार बनाए गए हैं.

4.मंडी विधानसभा सीट
इस विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अनिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने चंपा ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है. आप ने श्याम लाल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

5.हमीरपुर विधानसभा सीट
बीजेपी ने इस सीट पर नरेंद्र ठाकुर को चुनावी रण में उतारा है तो वही दुसरी तरफ कांग्रेस ने पुष्पेंद्र वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. आप ने इस सीट पर सुशील कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है.

कौन से पहचान पत्र पोलिंग बुथ पर मान्य है

1. आधार कार्ड
2. मनरेगा कार्ड
3.बैंक पासबुक
4. ड्राइविंग लाइसेंस
5. पैन कार्ड
6. भारतीय पासपोर्ट

इस बार के हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 55,74,793 वोटर हैं. इनमें 55,07,261 वोटर सामान्य नागरिक हैं. बाकि 67,532 वोटर नौकरीपेशा हैं. इस चुनाव में युवाओं की संख्या 43,173 है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget