एक्सप्लोरर

दिल्ली: एक घंटे की बारिश ने खोली इंतजामों की पोल, सचिवालय और वीआईपी इलाकों में भी पानी भरा

दिल्ली सचिवाय में ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऑफिस है. नॉर्थ ब्लॉक और पंडित पंत मार्ग पर भी तेज बारिश की वजह से पानी भर गया.

नई दिल्ली: मानसून आने के बाद भी कम बारिश से जूझ रहे दिल्ली एनसीआर में आज तेज बारिश से थोड़ी राहत मिली. लेकिन एक घंटे की बारिश ने ही दिल्ली के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी. अचानक हुई इस बारिश से मंडी हाउस, करोल बाग, निजामुद्दीन ईस्ट, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में पानी भर गया. बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में भारी जाम भी लग गया.

28 साल में भी नहीं बदली दिल्ली की सूरत पिछले 28 साल में भी दिल्ली का हालत में कोई सुधार नहीं आया है. इसकी एक बानगी आद मिंटो रोड पर देखने को मिली. मिंटो रोड पर रेलवे ब्रिज के नीचे पानी भरने से यात्रियों से भरी एक बस फंस गई. गनीमत ये रही कि समय रहते यात्रियों को निकाल लिया गया. दिल्ली वीलों के लिए ये तस्वीरें नई नहीं हैं. 1990 में भी मिंटो रोड की हालत कुछ ऐसी ही थी और 2013 में भी.

दिल्ली: एक घंटे की बारिश ने खोली इंतजामों की पोल, सचिवालय और वीआईपी इलाकों में भी पानी भरादिल्ली: एक घंटे की बारिश ने खोली इंतजामों की पोल, सचिवालय और वीआईपी इलाकों में भी पानी भरा

दिल्ली सचिवाय में भी भर गया पानी बारिश का असर दिल्ली सचिवालय में भी देखने को मिला, सचिवालय के अंदर पानी भर गया. दिल्ली सचिवालय में ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऑफिस है. इसके अलावा मिटों रोड पर यात्रियों से भरी एक बस पुल के नीचे फंस गई, समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया. इसके साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भी पानी भर गया. बता दें कि इसी रोड पर सत्ताधारी बीजेपी का मुख्यालय है.

किस इलाके में कितनी बारिश? दिल्ली के पूसा में 69 मिमी, आर्यनगर में 55 मिमी और नई दिल्ली में 37 मिमी, गुरग्राम में 22 मिमी, इंदिरापुरम में 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश रात में भी जारी रहेगी. दिल्ली एनसीआर के अलावा जबलपुर, सतना, सागर, सहित मध्य प्रदेश और अजमेर, जोधपुर, जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई शहरों में मूसलाधार वर्षा हुई. कई दिनों से जारी गर्मी के बाद हुई इस बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी से भी निजात मिली है. इंडिया गेट के पास कई बच्चे बारिश में मस्ती करते नजर आए. स्कील सेइ लौट रहे बच्चों ने भी बारिश का मजा लिया.

इन इलाकों में बारिश की वजह से जाम दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्विटर पर लगातार जलभराव वाले इलाकों और ट्रैफिक की स्थिति को लेकर जानकारी दे रही है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आईटीओ, आनंद पर्वत, साउथ दिल्ली और नई दिल्ली इलाके में जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश, टॉलस्टॉय मार्ग पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग
LIVE: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश, टॉलस्टॉय मार्ग पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आया नवीन पटनायक का रिएक्शन, बोले - 'यह बेहद ही...'
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आया नवीन पटनायक का रिएक्शन, बोले - 'यह बेहद ही...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget