एक्सप्लोरर

Weather Updates: बारिश के लिए मुंबई-पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी, दिल्ली को करना होगा अभी और इंतजार

आईएमडी ने बुधवार से शुक्रवार के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटने पड़ने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है.

नई दिल्ली: उत्तर भारत के इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई तो मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ से 89,000 लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं आईएमडी ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अंदेशा है. आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे के लिए भी है. कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद और जालना के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, " ऑरेंज और येलो अलर्ट मंगलवार और बुधवार के लिए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं. बुधवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की आशंका है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है. "

दिल्ली में मायूसी

दिल्ली में बारिश की राह देख रहे लोगों के हाथ मायूसी ही लग रही है. बारिश नहीं होने की वजह से मौसम उमस भरा है जिससे नगरवासियों को परेशानी हो रही है. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. अधिकतम तापमान अगले कुछ दिनों में 30-40 डिग्री के आसपास रहेगा. इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में समय से पहले मानसून पहुंचने के बावजूद बारिश कम हुई है. शहर में 46 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

यूपी में हल्की बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर मंगलवार को मध्यम से हल्की बारिश हुई. पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है. आईएमडी ने बुधवार से शुक्रवार के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटने पड़ने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है.

हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को मौसम उमस भरा रहा तथा अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सयिस रिकॉर्ड किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

भिवानी सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. करनाल में अधिकतम पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस तो नारनौल में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 37.4 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लुधियाना में अधिकतम तापमान 36.1, पटियाला में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मेघालय में 89,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

वहीं पूर्वोतरी राज्य मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में 89,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी जिनजीराम ऊफान पर है. स्थिति खराब है. तीन ब्लॉक- तिकरीकिल्ला, डेमडेमा और सेलसेल्ला प्रभावित हैं. हालात पर नजर रखी जा रही है. उपायुक्त ने बताया कि कम से कम 16,400 घरों की 89,000 से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हुई है. विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें- 38 साल पहले जुलाई के महीने में ही अस्पताल में भर्ती हुए थे अमिताभ, जीने की जिद ने जिताया सचिन पायलट आज खोल सकते हैं पत्ते, बीजेपी ने भी बुलाई अहम बैठक | पढ़ें सियासी हलचल की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget