एक्सप्लोरर

क्या जल्द खुलेंगे स्कूल? पढ़ें बच्चों में कोरोना संक्रमण से जुड़ी स्टडी क्या कहती है

इस रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई तीसरी लहर आती है तो बच्चों को उतना ही खतरा नहीं होगा, जितना बताया गया है. लेकिन अगर वायरस में कोई ऐसा म्युटेशन या बदलाव आता है, तो स्थिति बदल सकती है.

नई दिल्ली: स्कूल कब खुलेंगे? लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब हर कोई बस यही सवाल पूछ रहा है. इसका जवाब कि अभी स्कूल जल्द खुलने वाले नहीं है. एम्स और WHO की स्टडी में सामने आया है कि बच्चों में भी उतना संक्रमण पाया गया, जितना बड़ो या वयस्कों में था. हालांकि, इस रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई तीसरी लहर आती है तो बच्चों को उतना ही खतरा नहीं होगा, जितना बताया गया. लेकिन अगर वायरस में कोई ऐसा म्युटेशन या बदलाव आता है, तो स्थिति बदल सकती है. यही वजह है कि जब तक स्थिति और साफ नहीं हो जाती है, तब तक स्कूल जल्द नहीं खुलेंगे. सरकार भी इसको लेकर जल्दबाजी के मूड में नहीं है.  

गुरुवार को दिल्ली एम्स औए वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के सीरोप्रिवलेंस स्टडी के अंतरिम नतीजे सामने आए, जिसके मुताबिक भारत में बड़ी उम्र वालों की तरह ही बच्चे भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमे ज्यादातर बच्चों में संक्रमण होने पर किसी तरह के लक्षण नहीं दिखे. स्टडी के मुताबिक अगर कोरोना की संभावित तीसरी लहर आती है तो बच्चों पर ज्यादा खतरा नहीं होगा. ये सीरोप्रवलेंस स्टडी दिल्ली, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), गोरखपुर, भुवनेश्वर और अगरतला में की गई है. इसमे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके शामिल हैं. 4509 लोगों को स्टडी में शामिल किया गया, जिसमें से 2811 सीरो पॉजिटिव पाए गए, यानी 62.3% सीरो पॉजिटिविटी दर है.  

शहरी इलाके में 1001 लोगों पर स्टडी की गई, जिसमें से 748 सीरो पॉजिटिव पाए गए यानी 74.7% सीरोप्रवलेंस था. इसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के 909 थे, जिसमें से 680 सीरो पॉजिटिव पाए गए जबकि 18 साल से कम उम्र के 92 थे और 68 स्टडी में सीरो पॉजिटिव पाए गए.  

इसी तरह ग्रामीण इलाकों में 3508 लोगों पर स्टडी हुई, जिसमें से 2,063 सीरो पॉजिटिव पाए गए है, यानी 58.8% सीरोप्रवलेंस था. इसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के 2,900 थे, 1,741 सीरो पॉजिटिव थे जबकि 18 साल से कम उम्र के 608 लोगों की स्टडी में 322 सीरो पॉजिटिव थे. यानी साफ है कि बच्चों में भी संक्रमण हुआ, लेकिन माइल्ड. उनके शरीर में भी एंटीबाडी है. खुद सरकार मान रही है कि स्टडी में ऐसा पाया गया है.  

इसके बाद ये सवाल उठा कि अगर बच्चे संक्रमित हुए हैं और उनमें एंटीबाडी है तो क्या आने वाले वक़्त में स्कूल खुलेंगे. इस सवाल जवाब फिलहाल नहीं है. सरकार के मुताबिक अभी इस स्टडी से जल्द किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुच सकते हैं. स्कूल खुलने चाहिए, लेकिन जब इसका फैसला होगा तो बहुत सी चीज़ो को ध्यान देना होगा और उसके बाद कोई फैसला हो सकता है.  

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वी के पॉल के मुताबिक, स्कूल में उतनी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाता है. वहीं स्कूल में टीचर और बाकी स्टाफ भी उन सब का टीकाकरण है. उसके अलावा वायरस में अगर कोई बदलाव होता है क्या, इस सब पर ध्यान देना होगा.  

वी के पॉल ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, ये अलग टॉपिक है. सरकार के सिस्टम में यह विचार आता रहता है. स्कूल में टीचर और हेल्पर होते हैं, सोशल डिस्टेंसिंग कम हो जाती है तो उन सब मुद्दों पर विचार कर कर ही बात आगे आनी चाहिए, उनमें और भी बहुत सारे इशू हैं. जैसे-जैसे साइंटिफिक जानकारियां मिलती हैं, वैक्सीन उपलब्ध होती है, टीचर्स का वैक्सीनेशन हो जाता है और हम आदत बदल लेते हैं तो ऐसा वक्त जरूर आना चाहिए जब स्कूल खुल जाएं. 

वहीं डॉ पॉल के मुताबिक इस फैसले में इसलिए भी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दुनिया के बाकी देशों में स्कूल खुले, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से फिर बंद करना पड़ा. वहां हालात और खराब हुए. इसलिए जब तक हालात को लेकर कॉन्फिडेंस नहीं होगा स्कूल नहीं खुलेंगे. 

वी के पॉल ने आगे कहा कि लेकिन याद रहे कि बाहर के देशों में स्कूल खुले फिर आउटब्रेक होने के बाद वापस गए. अपने बच्चों को और टीचर्स को उस परिस्थिति में नहीं डाल सकते, जब तक कि थोड़ा ज्यादा कॉन्फिडेंस हो और उस स्वरूप में आकर पैन्डेमिक हमें नुकसान न करे, लेकिन ये जानकरी भी काफी महत्वपूर्ण है. 

फिलहाल 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है. वहीं बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है और इसके जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है. तब तक टीचर्स और स्टाफ का वैक्सिनेशन हो जाएगा. इसलिए उम्मीद है कि जल्द ये सब होगा. लेकिन फिलहाल जो हालात हैं उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि अभी कुछ और वक़्त तक स्कूल नहीं खुलेंगे और डिजिटल एजुकेशन ही जारी रहेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget