एक्सप्लोरर

मानसून ने मुंबई में दी दस्तक, कई जगह जलभराव, यातायात प्रभावित

मुंबई में मॉनसून की दस्तक के बाद कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. मॉनसून की धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ते हुए शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई.

मुंबई: कई दिनों की देरी के बाद आखिरकार शुक्रवार को मानसून ने मुंबई में दस्तक दी और बारिश ने महानगर और उसके बाहरी इलाकों को सराबोर कर दिया. झमाझम बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया, लेकिन सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो गया.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में वित्तीय राजधानी में भारी वर्षा के कुछ दौर के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि पिछले पांच घंटों में, उसके मौसम केन्द्र ने द्वीपीय शहर में औसतन 43.23 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 64.14 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 78.21 मिमी बारिश दर्ज की है.

नगर निकाय ने कहा कि सड़क यातायात की रफ्तार धीमी होने की सूचना मिली है, जबकि मध्य और पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाएं समय से पीछे चल रही है. एक वरिष्ठ निगम अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर में पिछले कुछ घंटों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है. आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में अब तक कोई अप्रिय घटना या बड़े जल-जमाव की सूचना नहीं मिली है.’’

इस बीच, भारी बारिश ने निकाय अधिकारियों की मुश्किलें कम कर दी है. उन्होंने कहा कि बारिश होने से महानगर में पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों के जल भंडार को बढ़ाने में मदद मिलेगी. मॉनसून का मिजाज बदलता रहा था, इसलिए नगर निगम प्रशासन को मुंबईकरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी झीलों से पानी के आरक्षित भंडार का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

एक नगरनिगम अधिकारी ने कहा कि मेट्रो रेल कार्य चलने और कुछ स्थानों पर जलजमाव के चलते मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधीनगर में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा ढहा, 10-12 लोगों के फंसने की आशंका
गांधीनगर में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा ढहा, 10-12 लोगों के फंसने की आशंका
रेड फोर्ट ब्लास्टः NIA चार्जशीट में ‘लोन मुजाहिद पॉकेट बुक’ का जिक्र, जानें क्या है?
रेड फोर्ट ब्लास्टः NIA चार्जशीट में ‘लोन मुजाहिद पॉकेट बुक’ का जिक्र, जानें क्या है?
विधानसभा अध्यक्ष संग दुर्व्यवहार पर भड़के रेवंत रेड्डी, विधायकों को दी चेतावनी
विधानसभा अध्यक्ष संग दुर्व्यवहार पर भड़के रेवंत रेड्डी, विधायकों को दी चेतावनी
TMC पर ले सकता चुनाव आयोग बड़ा फैसला, ममता बनर्जी-ऋतब्रत को बुलाया दिल्ली दफ्तर
TMC पर ले सकता चुनाव आयोग बड़ा फैसला! ममता बनर्जी-ऋतब्रत को बुलाया दिल्ली दफ्तर

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget