एक्सप्लोरर

सस्ती दवाएं पाने का स्वर्ग, जानिए- कैसे खोल सकते हैं जन औषधि केंद्र, समझिए पूरी प्रक्रिया

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना ने देशभर में लोगों को राहत दी है. अब महंगी दवाइयों को मरीज केंद्र से कम दामों में खरीद सकता है और खुद रोजगारपरक भी बन सकता है.

जनऔषधि योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत लोगों को सस्ते में औषधि केंद्र से दवाइयां मिलती हैं. इस योजना के चलते ना सिर्फ लोगों को सस्ती दवाइयां मिलती हैं, बल्कि रोजगार भी मिलता है. दरअसल इस योजना को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के नाम से जाना जाता है. इस योजना से कोई भी व्यक्ति अपने शहर में औषधि केंद्र खोल सकता है. केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत मरीजों और गरीब वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए की है. इस योजना के चलते मरीजों को बाजार से कम रेट में दवाइयां दी जाती हैं.

जानकारी के मुताबिक फिलहाल देश में 6000 से ज्यादा औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं, लेकिन अभी और औषधि केंद्र खुलने बाकी हैं. देश में कोई भी व्यक्ति रोजगार प्राप्त करते हुए अपना खुद का जनऔषधि केंद्र खोल सकता है. इसकी खासियत ये है कि ये केंद्र कम रुपयों में खोला जा सकता है और सरकार धीरे धीरे प्रक्रिया के हिसाब से सारा रुपया वापस कर देती है. मोदी सरकार की इस योजना के तहत केंद्र खोलने पर 2.5 लाख रुपये तक की मदद करती है. इतना ही नहीं हर महीने बिक्री पर अलग से 15 % का इंसेंटिव भी मिलता है.

कैसे खोला जा सकता है औषधि केंद्र

जन औषधि केंद्र खोलने से पहले किसी व्यक्ति को 1 लाख रुपए की दवाइयां खरीदनी जरूरी हैं. हालांकि सरकार बाद में खर्च किए हुए रुपए दे देगी. साथ ही सरकार औषधि केंद्र के फर्नीचर से लेकर फ्रीज तक के लिए 1 लाख रुपए देती है. वहीं औषधि केंद्र में कंप्यूटर सिस्टम लगवाने के लिए 50,000 की सहायता सरकार करती है. इसके अलावा औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार ने लोगों को कैटेगरी में बांटा है

औषधी केंद्र खोलने वालों की कैटेगरी

मोदी सरकार ने औषधि केंद्र खोलने वालों को तीन कैटेगरी में बांटा है. पहली कैटेगरी के मुताबिक कोई भी व्यक्ति जो फार्मासिस्ट, डॉक्टर, रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर है और फिलहाल बेरोजगार है वो जन औषधि केंद्र खोल सकता है. वहीं दूसरी कैटेगरी में ट्रस्ट, एनजीओ, प्राइवेट हॉस्पिटल और सोसायटी औषधि केंद्र को शुरू कर सकते हैं. वहीं तीसरी और आखिर कैटेगरी में राज्य सरकारों की चुनी हुई एजेंसियां केंद्र खोल सकती हैं.

इसे भी पढ़ेंः

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा - ॐ के उच्चारण से योग ज्यादा शक्तिशाली नहीं हो जाएगा, बाबा रामदेव ने किया पलटवार

Explained: आज से वैक्सीनेशन के लिए नई गाइडलाइन प्रभावी, आखिर टीका लेना हुआ कितना आसान? जानें- सभी सवाल के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget