एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा - ॐ के उच्चारण से योग ज्यादा शक्तिशाली नहीं हो जाएगा, बाबा रामदेव ने किया पलटवार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अभिषेक मनु के ट्वीट से नया विवाद पैदा हो गया है. सिंघवी ने ट्वीट किया ''ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी.'' बाबा रामदेव ने सिंघवी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ईश्वर –अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान.

नई दिल्लीः दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. देश में भी कई जगह पर इससे जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और इनमें कई हस्तियां भाग ले रही हैं. इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने योग को लेकर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट के बाद नया विवाद पैदा हो गया है. 

अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया ''ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी. सिंघवी का ट्वीट सामने आने के बाद बाबा रामदेव ने इस प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है.''

बाबा  रामदेव ने किया पलटवार
 बाबा रामदेव ने सिंघवी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ''ईश्वर –अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान. खुदा, अल्लाह, भगवान ,परमात्मा सब एक हैं. ऐसे में किसी को ॐ बोलने से क्या दिक्कत है और हम किसी को खुदा बोलने से मना नहीं कर रहे हैं और ॐ कोई व्यक्ति या मूर्ति नहीं है. मुझे लगता है कि इन सभी को योग करना चाहिए, फिर इनको एक ही ॐ, एक ही परमात्मा का नूर दिखेगा.''

पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा, 'मैं कामना करता हूं कि हमारे देश का हर नागरिक स्वस्थ रहे. आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग उम्मीद की एक किरण भी बना हुआ है.'

पीएम मोदी ने इस अवसर , M-Yoga ऐप का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा, 'अब विश्व को, M-Yoga ऐप की शक्ति मिलने जा रही है. इस ऐप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई विडियोज दुनिया की अलग अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे. मुझे पूरा विश्वास है M-Yoga ऐप योग का विस्तार दुनियाभर में करने और 'वन वर्ड वन हेल्थ' के प्रयासों को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें-

आज से देशभर में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन

UP: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व लेगा सीएम पर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget