एक्सप्लोरर

Heatwave: महाराष्ट्र में पहली बार 3 महीने में 2000 से ज्यादा हीटस्ट्रोक के मामले, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Maharashtra Heatstroke Cases: महाराष्ट्र में हीटस्ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. पिछले तीन महीनों में मुंबई से ज्यादा मराठवाड़ा और विधर्भ इलाकों में भीषण गर्मी देखी गई है.

Heatwave In Maharashtra: महाराष्ट्र में पहली बार गर्मियों के मौसम में केवल 3 महीनों में 2000 से ज्यादा संदिग्ध हीटस्ट्रोक के मामले दर्ज हुए हैं. इस साल गर्मियों के कारण मुंबई समेत कई जिलों में हीटवेव के कारण लोग हीटस्ट्रोक के शिकार हुए थे. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ता प्रकोप इसके पीछे का कारण है. चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़ी कई अहम बातें. 

एबीपी न्यूज़ के डेटा से पता चला है कि पहली बार भीषण गर्मी के कारण 2 हजार से ज्यादा लोग संदिग्ध लू के शिकार हुए हैं. वहीं, कई लोगों की मौत भी हुई है. क्लाइमेट एक्टिविस्ट और एडवोकेट गिरीश राउत ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उन्होंने पिछले कई सालों से कई रिपोर्ट्स पढ़ी हैं जिसमें बताया जा रहा है हर वर्ष 0.2 डिग्री धरती का तापमान बढ़ रहा है. इसी कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं और गर्मी बढ़ रही है.

क्या है गर्मी बढ़ने का कारण?

गिरीश राउत ने बताया कि आज के समय में 200 से ज्यादा गाड़ियां सड़क पर हैं. बिजली के कोयले सीमेंट से जो बनाए जा रहे हैं. लोग विकास के नाम पर पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि मिट्टी के घरों में रहें. जितना हो सके गाड़ियों का इस्तमाल न करें. ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं. ऐसा करने से धरती के बढ़ते तापमान को काबू में लाया जा सकता है. 

हीटवेव के मामलों में बढ़ोतरी 

2019 में हीटवेव के कारण कुल 9 लोगों की मौत के मामले सामने आए थे. 2020 और 2021 में कोई मामला सामने नहीं आया. वहीं, 2022 में 767 मरीज अस्पताल में दर्ज कराए गए और 31 मौतें दर्ज हुईं. 2023 में आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. इस दौरान 1477 मरीज भर्ती कराए गए और 12 लोगों की मौत हो गई. 2023 के मार्च महीने में हीटवेव के मरीजों की संख्या 264, अप्रैल महीने में 985, मई महीने में 940 दर्ज हुई. कुल 2189 संदिग्ध मामले दर्ज हुए. इसमें सबसे ज्यादा मामले रायगढ़, वर्धा, बुलढ़ाना से सामने आए हैं. 

हीटवेव के बीच डॉक्टरों की सलाह 

डॉक्टर और एसोसिएट प्रोफेसर इन मेडिसिन डॉक्टर विनायक सवारडेकर ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि पिछले तीन महीनों में मुंबई से ज्यादा मराठवाड़ा और विदर्भ इलाकों में भीषण गर्मी देखी गई है. जिस वजह से कई लोग लू के शिकार हुए हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी बढ़ने पर पानी पीते रहें. ऐसा कुछ न खाएं जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाए. तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

ये भी पढ़ें: 

World Environment Day: 'दिल्ली में घटा 30 फीसदी प्रदूषण', 50वें विश्व पर्यावरण दिवस के सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget