एक्सप्लोरर

चिलचिलाती गर्मी : इलाहाबाद में पारा फिर 46 पार, 18 मई तक बूंदाबांदी दे सकती है राहत

नई दिल्ली/लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बुरा हाल है. यही हाल पूरे उत्तर भारत में है. बिहार और राजस्थान में भी पारा रिकार्ड तोड़ रहा है. इसबीच राहत भरी खबर यूपी के लिए है. मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 मई को बूंदाबांदी हो सकती है.

आद्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किये जाने का अनुमान है

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस में इजाफा होगा. आद्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किये जाने का अनुमान है. उमस की स्थिति होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक स्थिति बन रही है.

इन दिनों पड़ रही रिकार्डतोड़ गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है

इस बीच संगम के शहर इलाहाबाद में इन दिनों पड़ रही रिकार्डतोड़ गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है. यहाँ दिन में आसमान से आग बरसती है तो साथ ही लू के थपेड़े लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर करते हैं. जबकि शाम होते ही उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन करके रख देती है.

पिछले 24 घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रिकार्ड किया गया

पिछले 24 घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रिकार्ड किया गया है. जबकि, न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री से नीचे नहीं आ सका है. यह लगातार दूसरा दिन है जब इलाहाबाद में तापमान ने 46 डिग्री के आंकड़े को पार कर लिया है.

गर्मी की वजह से इलाहाबाद में आठवीं तक के सभी स्कूल बंद किये जा चुके हैं

रिकार्डतोड़ गर्मी की वजह से इलाहाबाद में आठवीं तक के सभी स्कूल बंद किये जा चुके हैं. गर्मी के चलते यहाँ अब तक तीन लोगों की की मौत हो चुकी है. जबकि हजारों की तादात में लोग बीमार होकर अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. मरीजों की भीड़ से अस्पतालों और क्लीनिक्स की ओपीडी भरी पडी हैं.

दिल्ली में  अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है 

जानकारों का मानना है कि साल 2017 अब तक का सबसे गर्म साल साबित हो सकता है. इधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप रही. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, "आज दिनभर आंशिक बदली छाई रह सकती है और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं." अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget