एक्सप्लोरर

देश भर में गर्मी का कहर जारी, अगले 7 दिनों तक दिल्ली में चलेंगी लू

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ह्यूमिडिटी 41 प्रतिशत दर्ज की गई.

नई दिल्लीः उत्तर भारत समेत देश भर में गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ह्यूमिडिटी 41 प्रतिशत दर्ज की गई. एक अधिकारी ने कहा, ''शहर के कुछ हिस्सों में लू चलने के साथ ही तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है.''

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं प्रयागराज में बुधवार को पारा 47.6 डिग्री पहुंच गया था. जबकि मंगलवार को ये 47.3 पर था.

पश्चिम राजस्थान के दूरदराज क्षेत्रों में लू चल रही है. राज्य का सबसे गर्म स्थान श्रीगंगानगर रहा. यहां का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राज्य का दूसरा सबसे गर्म स्थान 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ चुरू रहा.

बिहार का हाल

बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली . राज्य में अधिकांश क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि एक-दो दिनों तक सूरज की तल्खी बरकरार रहने के आसार हैं. पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना में अभी एक-दो दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि सुपौल, अररिया में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान कुछ जिलों में बारिश की स्थिति बन सकती है, परंतु अधिकांश क्षेत्रों में सूरज की तल्खी बरकरार रहेगी और लू की चपेट में राज्य के कई इलाके रहेंगे. बिहार के अन्य शहरों में, गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.8 डिग्री और पूर्णिया का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया का गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मध्य प्रदेश का हाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को हल्के बादलों की मौजूदगी से गर्मी से राहत है. राज्य में गुरुवार की सुबह आसमान पर छाए हल्के बादलों की मौजूदगी गर्मी से राहत दे रही है. साथ ही गर्म हवाओं का असर कम है, जिससे बीते दिनों के मुकाबले गुरुवार को गर्मी से राहत है.

देश का सबसे गर्म शहर बना प्रयागराज, 47.6 पर पहुंचा तापमान, हीट स्ट्रोक का शिकार बन रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget