एक्सप्लोरर

‘गंभीर कोविड से प्रभावित रहे लोग मेहनत कम करें’, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने क्यों कही ये बात?

Heart Attack Death Case: गुजरात में गरबा करते वक्त हार्ट अटैक आने से मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का अहम बयान सामने आया है.

Mansukh Mandaviya On Covid Patient: बीते कुछ वक्त में डांस करते वक्त दिल का दौरा पड़ने से लोगों की मौत के मामले सामने आए और इसके वीडियो भी वायरल हुए हैं. मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि आईसीएमआर की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों को गंभीर कोविड हुआ है, उन्हें कठिन परिश्रम, दौड़ने या ज्यादा एक्सरसाइज से बचना चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “आईसीएमआर ने हाल ही में एक अध्ययन किया है. जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों को गंभीर रूप से कोविड हुआ था और पर्याप्त समय नहीं बीता है उन लोगों को दिल का दौरा पड़ने से बचने के लिए कम से कम एक या दो साल तक ज्यादा एक्सरसाइज, रनिंग या कठिन परिश्रम करने से बचना चाहिए.”

गुजरात में गरबा करते वक्त कई लोगों की मौत

मनसुख मंडाविया का ये बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिनों पहले गुजरात में नवरात्रि के समय गरबा करते वक्त एक महिला और 12वीं कक्षा के एक छात्र सहित छह लोगों की दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई थी. गरबा आयोजनों से जुड़ी इन छह मौतों के अलावा, इसी अवधि के दौरान राज्य में 22 अन्य लोगों की भी मौत हो गई.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटनाओं के बाद, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के शीर्ष हृदय विशेषज्ञों और डॉक्टरों के साथ बैठक की और उन्हें इन मौतों के सटीक कारण का पता लगाने के लिए प्रासंगिक डेटा एकत्र करने और अनुसंधान करने का निर्देश दिया.

गरबा खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से जिन छह लोगों की मौत हुई, उनमें खेड़ा जिले के कपडवंज कस्बे का 12वीं कक्षा का छात्र वीर शाह भी शामिल था.

पीटीआई ने उसके परिवार के हवाले से बताया कि वीर शुक्रवार रात एक मैदान में गरबा खेल रहा था और उसी समय दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गया. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका.

वहीं '108' एम्बुलेंस सेवा के रिकॉर्ड के अनुसार, 28 साल के रवि पांचाल की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई. वो अहमदाबाद के बाहरी इलाके हाथीजन में गरबा की धुन पर डांस कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: गुजरात में गरबा खेलते हुए 24 घंटे में गई 10 लोगों की जान, 500 से ज्यादा आईं एंबुलेंस कॉल, एक्‍सपर्ट बता रहे ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget