एक्सप्लोरर

Influenza: अब इस राज्य में मिला H3N2 का पहला मरीज, देशभर में केस करीब 500, डरा रहा ये वायरस

H3N2 Influenza: देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते मामलों ने दहशत बढ़ा दी है. दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा के बाद अब मध्य प्रदेश में भी केस आया है.

H3N2 Influenza First Case Detects in MP: देशभर में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस के 1 जनवरी से अबतक 450 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. मध्य प्रदेश में भी H3N2 (एच3एन2) इन्फ्लूएंजा वायरस का पहला मामला सामने आया है. राज्य की राजधानी भोपाल में एक युवक में इस वायरस का टेस्ट किया गया था. गुरुवार (16 मार्च) को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. 

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने मीडिया को बताया कि जिस युवक में एच3एन2 की पुष्टि हुई है, उसकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है. हालांकि अब उसमें इसके कोई लक्षण नहीं हैं.

घर पर ही ठीक हो रहा मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि युवक ने खांसी और जुकाम की शिकायत की थी, जिसके बाद उसके स्वाब का सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया था. गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. उन्होंने कहा कि भोपाल के बैरागढ़ इलाके के रहने वाले मरीज को किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था और फिलहाल वह घर पर ही ठीक हो रहा है.

मंगलवार को हरियाणा में मिले थे 5 मरीज

इससे पहले हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार (15 मार्च) को H3N2 इन्फ्लूएंजा वेरिएंट (H3N2 Influenza Variant) के पांच संदिग्ध केस सामने आए थे. इसको लेकर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को क्षेत्र में वायरस सबटाइप H3N2 और H1N1 के कारण होने वाले मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए हाई रिस्क ग्रुप पर फोकस करने का निर्देश दिया था.

इन्फ्लूएंजा को लेकर रहें अलर्ट

इन्फ्लूएंजा एक कॉमन बीमारी है. सामान्य केस में व्यक्ति एक दो दिनों तक बुखार और खांसी होकर ठीक हो जाता है. अगर किसी को दो दिनों से अधिक 100 डिग्री से अधिक बुखार और साथ में सर्दी-खांसी हो या बलगम आना शुरू हो जाए तो उस स्थिति में उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी हो जाता है.

कोरोना के जितना यह वायरस भले ही खतरनाक ना हो लेकिन इसस सावधानी बरतना जरूरी है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को यह वायरल ज्यादा चपेट में ले रहा है. इसके शुरुआत में बुखार, खांसी, सर्दी, नाक और आंखों में जलन लक्षण देखने में आते हैं. 

ये भी पढ़ें

Al-Mohed-Al Hindi-23: भारत और सऊदी अरब की नेवी करेगी युद्धाभ्यास, मई 2023 में होगी ज्वाइंट एक्सरसाइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget