एक्सप्लोरर

Al-Mohed-Al Hindi-23: भारत और सऊदी अरब की नेवी करेगी युद्धाभ्यास, मई 2023 में होगी ज्वाइंट एक्सरसाइज

India-Saudi Arab Relation: भारत और सऊदी अरब की नौसेना के बीच इस तरह का यह दूसरा युद्धाभ्यास है. दोनों देशों के बीच अगस्त 2021 में पहली बार ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज हुई थी.

India-Saudi Arab Naval Exercise: बीते कुछ वर्षों में भारत और सऊदी अरब के बीच रिश्तों में काफी मजबूती आई है. व्यापार हो या स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी हो या रक्षा, हर क्षेत्र में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं इसी कड़ी में दोनों देशों की नौसेनाएं मिलकर युद्धाभ्यास करने वाली हैं. दोनों देशों की नौसेना के अधिकारियों ने गुरुवार (16 मार्च) को मुंबई में मुलाकात की और इस प्रस्तावित साझा युद्धाभ्यास पर चर्चा की. 

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत और सऊदी अरब के नौसैनिक इसी साल मई में एक-दूसरे के साथ ज्वाइंट मिलिट्री ट्रेनिंग करेंगे. यह मिलिट्री ट्रेनिंग सऊदी अरब के जुबैल में आयोजित करने की योजना है. इसे अल-मोहद-अल हिंदी-23 का नाम दिया गया है. दोनों देशों की नौसेना के बीच इस तरह की यह दूसरी ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज है. 

दोनों देशों के नौसैनिकों ने मुलाकात की

दोनों देशों के बीच पहला युद्धाभ्यास अगस्त 2021 में आयोजित किया गया था. रॉयल सऊदी नौसेना के जवानों की एक टीम ने मुंबई में इंडियन नेवी के जवानों से मुलाकात की. भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने गुरुवार (16 मार्च) को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, "मई में सऊदी अरब के जुबैल में होने वाले युद्धाभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देशों की नौसेनाओं के अधिकारी मिले और इस ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज पर चर्चा हुई."

रियाद सम्मेलन में बना था रोडमैप

इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य सामरिक युद्धाभ्यास, खोज और बचाव अभियान और इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर ड्रिल करना है. 2019 में आयोजित रियाद शिखर सम्मेलन के दौरान ही दोनों देशों के बीच इस तरह की मिलिट्री एक्सरसाइज को आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई थी. 

'दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए'

हाल ही में सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल-सौद ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि भारत के साथ संबंध को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया था. उन्होंने कहा था, "पीएम मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दोनों ही नेता दोनों देशों के बीच संबंध को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं. बीते कुछ वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते तेजी से बढ़े हैं."

ये भी पढ़ें-Saudi Iran Deal: सऊदी-ईरान समझौते का भारत ने किया स्वागत, चीन से सैन्य वार्ता पर MEA ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget