एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: अगर बाबा के पास सच में कोई शक्ति है तो... जानें हाथरस भगदड़ से बचने वाले भक्तों ने क्या कह दिया

Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ के बाद अस्पताल में भर्ती कई श्रद्धालुओं ने नारायण साकार हरि उर्फ ​​भोले बाबा पर सवाल खड़ा किया है. अभी भी कई लोगों को अपने परिवार का सदस्या नहीं मिला है.

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार (2 जुलाई 2024) को हुई भगदड़ में 121 लोगों की जानें चली गई, जिससे कई परिवार तबाह गए. नारायण साकार हरि उर्फ ​​भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में रिश्तेदार अपने लोगों के शव को ढूंढ़ने एक शवगृह से दूसरे शवगृह के चक्कर लगा रहे हैं. कई लोग तो ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक अपनों की कोई खबर तक नहीं मिली है.

भगदड़ के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

इस भगदड़ के कारण अस्पताल में भर्ती कई घायल अनुयायी अब बाबा पर गुस्सा हैं. एक घायल महिला जिसका इस भगदड़ में हाथ टूट गया उन्होंने कहा, "अगर बाबा के पास वाकई शक्ति है और उन्हें हमारी परवाह है, तो उन्हें यहां आकर हमें ठीक करना चाहिए. उन्हें इलाज में हमारी मदद करनी चाहिए." हाथरस में अपने परिवार को खोने वाले कई लोगों ने उस बाबा के पोस्टर फाड़ दिए.

लोगों ने सुनाई आपबीती

इस बीच नारायण साकार हरि के सत्संग में गई एक महिला ने आपबीती बताई. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एक बुजुर्ग उर्मिला देवी अपने 16 वर्षीय पोती के साथ सत्संग में गईं थीं और जब हंगामा शुरू हुआ तो वे दोनों अलग हो गईं. वह महिला बुधवार (3 जुलाई) की रात से ही अपनी पोती की तलाश के लिए हाथरस और एटा के तीन जिला अस्पतालों में जा चुकी हैं, लेकिन उन्हें उनकी पोती नहीं मिली. उन्होंने बताया कि वह पंडाल में अपनी पोती का नाम लेकर चिल्लाई और जब वह नहीं मिली तो वह अस्तपतालों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए.

छह लोगों की हुई गिरफ्तारी

रिपोर्ट के मुताबिक उस बुजुर्ग महिला के पास फोन नहीं था, इसलिए उन्होंने एक परिचित के माध्यम से अपने बड़े बेटे को संदेश भिजवाया. इसके बाद उनके कई रिश्तेदार उस महिला की पोती को खोजने के लिए अलग-अलग अस्पताल गए, लेकिन वह नहीं मिली. पुलिस का कहना है कि सत्संग में भगदड़ तब मची जब नारायण साकार हरि वहां से निकल रहे थे और उनके अनुयायी उनकी कार से उड़ी धूल को इकट्ठा करने के लिए दौड़े. बाबा के सुरक्षाकर्मियों ने कुछ अनुयायियों को धक्का दिया, जिससे भगदड़ मच गई.

हाथरस भगदड़ हादसे को लेकर अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उत्तर प्रदेश  पुलिस ने मुख्य आरोपी सेवादार पर एक लाख का इनाम घोषित किया है. अलीगढ़ रेंज के आईजी ने बताया कि इस मामले के प्रमुख आरोपी मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. उसके खिलाफ जल्द ही गैर जमानती वारंट भी जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : SCO Summit: 'जयशंकर ने आतंकवाद पर SCO बैठक में सुनाई खरी-खरी', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में प्रदर्शकारी, जनपथ पर कर रहे थे प्रोटेस्ट
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में प्रदर्शकारी, जनपथ पर कर रहे थे प्रोटेस्ट
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget