एक्सप्लोरर

'पिछली घटनाओं से नहीं लिया कोई सबक', हाथरस सत्संग हादसे को लेकर जनहित याचिका में प्रशासन पर उठाए गए गंभीर सवाल

याचिका में कहा गया कि धर्मगुरु भोले बाबा हादसे के बाद से अंडरग्राउंड है और उसके ठिकानों का भी कोई अता-पता नहीं है. यूपी पुलिस ने बाबा के सेवादार और सत्संग के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए सत्संग हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार (3 जुलाई, 2024) को जनहित याचिका दाखिल की गई. याचिका में कहा गया कि यह घटना प्रशासन की विफलता को दिखाती है. इससे पता चलता है कि पिछले हादसों से भी कोई सबक नहीं लिया गया. 

जनहित याचिका में कहा गया कि ऐसे हादसे सबसे पहले तो प्रशासन की लापरवाही, जिम्मेदारियों में चूक और कर्तव्यों के प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाते हैं. याचिका में यह भी कहा गया कि जानकारी मिली है कि सत्संग में जितनी भीड़ पहुंची थी, उसके हिसाब से सिक्योरिटी काफी कम थी. 

इसमें आगे कहा गया कि जिस बाबा के सत्संग में इतने लोग पहुंचे थे, वह अंडरग्राउंड है और उसके ठिकानों का भी कोई अता-पता नहीं है. इसके अलावा, याचिका में पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. 

मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके के फुलरई गांव में धर्मगुरु भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 121 लोगों की जान जा चुकी है और 28 लोग घायल हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. एफआईआर में बाबा के सेवादार  देवप्रकाश मधुकर का भी नाम शामिल है. हालांकि, बाबा का नाम मौजूद नहीं है.

यह एफआईआर नए आपराधिक कानून के तहत दर्ज की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याया संहिता के सेक्शन 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ितों से भी मुलाकात की.

इससे एक दिन पहले सीएम योगी ने कहा था कि उनकी सरकार हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगातार उन्हें सजा जरूरी देगी. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है और पता लगाने में जुटी है कि यह सिर्फ एक हादसा था या फिर कोई साजिश. साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों को भी निशाने पर लिया और कहा कि ऐसे हादसों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. यह समय पीड़ितों को साहनुभूति देने का है. सरकार इस मामले को लेकर बेहद संवेदनशील है और दोषियों को सजा जरूर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:-
Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर हाईकोर्ट का खटखटाया गया दरवाजा, PIL दाखिल कर CBI जांच की उठी मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget