एक्सप्लोरर

अगर आपका DL, RC एक्सपायर हो गया है फिर भी चालान नहीं कटेगा, जानें- क्यों और कब तक?

केंद्र सरकार ने देश में कोरोना संकट को देखते हुए व्हीकल मालिकों को बड़ी राहत दी है. अगर लॉकडाउन के बीच आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) एक्सपायर हो गया है, तब भी अब आपका चालान नहीं कटेगा.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में चल रहे कोरोना संकट को देखते हुए व्हीकल मालिकों को बड़ी राहत दी है. अगर लॉकडाउन के बीच आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) एक्सपायर हो गया है, तब भी अब आपका चालान नहीं कटेगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने यह आदेश पिछले महीने दिया था. मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा था कि सभी तरह के ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और व्हीकल फिटनेस सर्टिफिकेट अगर 1 फरवरी 2020 से 30 जून 2020 के बीच एक्सपायर होते हैं तो उनका चालान नहीं काटा जाएगा.

MoRTH ने 09 जून को बढ़ाई वैधता

कोरोना संकट को देखते हुए MoRTH ने दस्तावेजों के एक्सपायर होने पर चालान काटने की अंतिम तिथि 30 जून से 30 सितंबर कर दी. इससे वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है. मंत्रालय ने प्रवर्तन अधिकारियों को ऐसे दस्तावेजों का चालान नहीं करने का आदेश दिया है, जो 1 फरवरी से 30 सितंबर के बीच एक्सपायर हो रहे हों. मंत्रालय ने यह आदेश इसलिए दिया है, जिससे कोरोना काल में नागरिकों, ट्रांसपोर्टरों, संगठनों को परेशान न किया जाए या कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.

पीआईबी की प्रेस रिलीज़ में कहा गया, 'कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्थिति को देखते हुए और अनुरोधों के अनुसार, श्री गडकरी ने अपने मंत्रालय को निर्देश दिया कि इस अवधि के विस्तार के लिए सलाह जारी करने के लिए 30 सितंबर तक के निर्देश जारी करें.'

पहले भी MoRTH ने वाहन मालिकों को दी थी छूट

मोटर वाहनों के दस्तावेजों के लिए एक्सटेंशन कोई पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी 30 मार्च को मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर कहा था कि 30 जून तक वाहनों को फिटनेस सर्टीफिकेट, बीमा और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट दिखाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. इसका मतलब है कि इन दस्तावेजों की कमी पर चालान नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

आप आधार को पैन कार्ड से कैसे जोड़ सकते हैं, जानिए- एक एक स्टेप, आसान शब्दों में

On This Day | आज के ही दिन देश में आपातकाल लगाने की हुई थी घोषणा, जानिए 25 जून का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget