एक्सप्लोरर

Haryana Violence: 44 FIR, 116 अरेस्ट, हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस का एक्शन जारी- अब रिमांड की तैयारी

Nuh Communal Clash: हरियाणा के नूंह से भड़की हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच गई. इस बीच हरियाणा पुलिस का उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन जारी है.

Haryana Violence: हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. वहीं, हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. नूंह में हिंसा के मामले में अब तक 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं. 

हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ये जानकारी दी है. सीएम ने बताया कि फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि गिरफ्तार लोगों की रिमांड की तैयारी की जा रही है. इनसे जानकारी लेकर हिंसा में शामिल दूसरे लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

नूंह में 31 जुलाई को एक शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था. इसके साथ ही इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई थी.

मृतक होमगार्डों के जवानों को 57-57 लाख मुआवजे का ऐलान

हरियाणा में हुई हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में दो होमगार्ड हैं, जबकि चार नागरिक हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने नूंह में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले दो होमगार्ड के परिवारों को 57-57 लाख रुपये का मुआवजा देने की मंगलवार को घोषणा की है.

पत्थरबाजी में बच्चों के इस्तेमाल पर जांच की मांग

नूंह में हिंसा के दौरान पत्थरबाजी के लिए बच्चों को कथित रूप से इस्तेमाल किए जाने की भी रिपोर्ट सामने आई हैं. पीटीआई के मुताबिक, इसे लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने जांच की मांग की है. हरियाणा प्रशासन को लिखे एक पत्र में एनसीपीसीआर ने सोमवार को हुई हिंसा में बच्चों के कथित शोषण के संबंध में प्रशासन को तुरंत ध्यान देने और कार्रवाई करने की मांग की है. 

आयोग ने पत्र में कहा,  ''आयोग आपके कार्यालय से मामले पर गौर करने और घटना की जांच कराने का अनुरोध करता है. इसके अलावा इस गैरकानूनी प्रदर्शन में जिन बच्चों का प्रयोग किया गया  उनकी पहचान की जानी चाहिए और अगर उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने की जरूरत है तो उन्हें बाल सुधार समिति के समक्ष पेश किया जाना चाहिए.''

सीएम खट्टर ने जताया बड़ी साजिश का अंदेशा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार (1 जुलाई) को राज्य के गृह मंत्री अनिल विज और शीर्ष अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में बैठक की. बैठक के बाद सीएम ने कहा, पूरी घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा लगती है. उन्होंने हिंसा में बाहरी लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताते हुए कहा कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

यूपी के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

नूंह में हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों को रात में गश्त बढ़ाकर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, अलीगढ़, शामली और गौतम बुद्ध नगर पुलिस को विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही राजस्थान के भरतपुर में भी पुलिस अलर्ट पर है.

यह भी पढ़ें

Nuh Violence: मेवात में आग किसने लगाई, कहां से आए दंगाई? abp न्यूज की ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
Seva Teerth Inauguration: संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
Embed widget