एक्सप्लोरर

Nuh Violence: मेवात में आग किसने लगाई, कहां से आए दंगाई? abp न्यूज की ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

Nuh Communal Clash: 31 जुलाई को नूंह में जो हुआ, उसने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है. तीन दशक में ऐसा कभी कुछ नहीं हुआ. सवाल है कि इसका जिम्मेदार कौन है?

Haryana Violence: मेवात इलाके में हिंदू मुस्लिम तनाव काफी समय से है. गोरक्षा के नाम पर पिछले कुछ सालों में कुछ घटनाओं को लेकर भी ये इलाका चर्चा में रहा. हालांकि, हरियाणा के लोग बताते हैं कि नूंह में मंदिर आंदोलन के दौरान सांप्रदायिक तनाव हुआ था, लेकिन उसके बाद करीब तीन दशक से इस इलाके में बड़ी घटना नहीं हुई. 31 जुलाई को ये शांति भंग हो गई. इलाके के लोग कहते हैं कि जो 31 जुलाई को हुआ, वैसा पहले कभी नहीं देखा. एबीपी न्यूज ने नूंह में उस जगह की पड़ताल की, जहां से हिंसा की चिंगारी भड़की थी.

सवाल है कि मेवात हिंसा का मुजरिम कौन है? गलती सरकार की है या फिर समुदाय की. इंटेलीजेंस की नाकामी का जिम्मा किसके सिर चढ़ेगा? एबीपी न्यूज के एग्जीक्यूटिव एडिटर जगविंदर पटियाल अरावली की पहाड़ियों में बने उस मंदिर के पास पहुंचे, जहां से शोभा यात्रा निकली थी.

ग्राउंड जीरो पर एबीपी न्यूज

एबीपी न्यूज ने ग्राउंड जीरो पर जाकर देखा तो पाया कि जहां पर मंदिर बना हुआ है, वहां कोई आम आबादी नहीं है. वहां से एक रास्ता निकलता है, इसी रास्ते पर दंगाइयों की भीड़ ने गाड़ियों को जलाया था. सवाल ये है कि क्या ये तय था कि जब ये यात्रा मंदिर से निकलकर सड़क पर पहुंचेगी तो यहां पर गाड़ियां जलाई जाएंगी?

सवाल ये है कि शोभायात्रा पर जिस भीड़ ने हमला किया वो कहां से आईं. इतने बड़े गैर आबादी वाले इलाके में भीड़ कहां से आई? क्या इसके लिए कोई बड़ी प्लानिंग की गई थी?

मोनू मानेसर पर आरोप

इस बीच गुरुग्राम हिंसा के दो वायरल कैरेक्टर की पड़ताल भी जरूरी है. पहला नाम है मोनू मानेसर का. मोनू हत्या के मामले में वांछित है और फरार चल रहा है. बावजूद इसके, वो सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करता रहता है. घटना के पहले भी मोनू मानेसर का वीडियो सामने आया था. एक समुदाय मोनू मानेसर के वीडियो को ही हिंसा का जिम्मेदार ठहराता है. तो क्या मोनू मानेसर 31 जुलाई को नूंह में था. क्या उसने ही माहौल बिगाड़ा? एबीपी न्यूज ने जब मोनू मानेसर से फोन पर बात की तो उसने सीधे इनकार किया और कहा कि उसका कोई रोल ही नहीं है.

कांग्रेस विधायक मामन खान ने एबीपी न्यूज ने बताया कि इलाके में इन्हें लेकर पहले लेकर लोग आहत थे. उन्होंने एक और नाम लिया- बिट्टू बजरंगी का और दावा किया कि इसके वीडियो ने लोगों को सबसे ज्यादा आहत किया. लोग बहुत दुखी थे, इसी से आहत होकर दोनों पक्ष भिड़े हैं.

यह भी पढ़ें

Haryana Violence: गुरुग्राम में मस्जिद के इमाम की हत्या, विहिप ने की NIA जांच की मांग, पलवल में 25 झोपड़ियों में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget