एक्सप्लोरर

हरियाणा: होमवर्क नहीं करने पर छोटी बच्ची का मुंह काला कर स्कूल में घुमाया, विरोध-प्रदर्शन तेज

पिता का आरोप है कि खुद प्रिंसिपल ने बच्ची के मुंह पर कालिख पोती है. बच्ची के पिता ने दावा किया कि प्रिंसिपल ने सिर्फ मेरी बच्ची के साथ ही नहीं बल्कि कई और बच्चियों के साथ भी ऐसा बर्ताव किया.

हिसार: हरियाणा के हिसार एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल में चौथी क्लास की मासूम बच्ची को उसका मुंह काला करके स्कूल में घुमाया गया है. बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने स्कूल से मिला होमवर्क पूरा नहीं किया था. इस घटना के सामने आने के बाद लोग स्कूल और टीचर्स के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग

इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों ने स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है. छात्रा के परिजनों का कहना है कि बच्ची के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे बाकी कक्षाओं के बच्चों के सामने घुमाकर शर्मिंदा किया गया है.

डरी-सहमी घर आई बच्ची ने सुनाई आपबीती

बच्ची के पिता का आरोप है कि खुद प्रिंसिपल ने बच्ची के मुंह पर कालिख पोती है. बच्ची के पिता ने दावा किया कि प्रिंसिपल ने सिर्फ मेरी बच्ची के साथ ही नहीं बल्कि कई और बच्चियों के साथ भी ऐसा बर्ताव किया. परिजनों का कहना है कि उन्हें इस घटना का तब पता चला जब बच्ची डरी-सहमी घर आई. हमने पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में हमें बताया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 220 रुपए किलो बिक रहा है प्याज, यूपी के गोरखपुर में ठेले से 50 किलो प्याज की लूट

अनाज मंडी अग्निकांड: दिल्ली में रातों रात खाली हो रही हैं अवैध फैक्ट्रियां, सीलिंग के डर से भगदड़ नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, समर्थन में 311 जबकि विपक्ष में पड़े 80 वोट नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, पीएम मोदी ने की अमित शाह की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

Embed widget