एक्सप्लोरर

अनाज मंडी अग्निकांड: दिल्ली में रातों रात खाली हो रही हैं अवैध फैक्ट्रियां, सीलिंग के डर से भगदड़

दिल्ली सरकार ने अग्निकांड की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और सात दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा. साल 1997 में हुए उपहार अग्निकांड के बाद यह सबसे भीषण आग त्रासदी थी. मरने वाले अधिकतर लोग बिहार और उत्तरप्रदेश के प्रवासी मजदूर थे

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के अनाज मंडी अग्निकांड के बाद अवैध फैक्ट्रियां रातों रात खाली हो रही हैं. सीलिंग के डर से फैक्ट्री मालिकों में भगदड़ मच गई है. फैक्ट्री मालिक ट्रकों और टेंपो में अपना सामान भरकर दूसरी जगह ले जा रहे हैं. कल कई सरकारी एजेंसियों ने इलाके का दौरा किया था. दिल्ली में फिल्मीस्तान की अनाज मंडी इलाके में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड में 43 लोगों की मौत हो गई थी.

अनाज मंडी में लगी आग के बाद एरिया की पड़ताल शुरू

अनाज मंडी इलाके के लोगों को जान के खतरे से ज़्यादा व्यापार की चिंता है. लोगों का कहना है कि इस हादसे के बाद छोटे व्यापारों पर सीलिंग की तलवार लटक रही है. हमारा बहुत नुकसान होगा और कहीं और काम नहीं मिलेगा. यहां और भी कई छोटे उद्योग चलते हैं. बता दें कि अनाज मंडी में लगी आग के बाद  सरकारी एजेंसियों ने एरिया की पड़ताल शुरू कर दी है.

बिल्डिंग का मालिक 14 दिनों की पुलिस हिरासत में

वहीं, दिल्ली की एक अदालत ने अनाज मंडी इलाके की चार मंजिला इमारत के मालिक और प्रबंधक को सोमवार को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने रेहान और फुरकान की हिरासत की मांग की, जिसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने मंजूर कर लिया. अदालत ने कहा कि घटना की विभीषिका को देखते हुए इसकी बहुआयामी जांच की जरूरत है और इसलिए आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजे जाने की जरूरत है.

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आग के संदर्भ में लापरवाह रवैया अपनाने के लिए भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था. मामला अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है. सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत से कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कुछ अन्य आरोपी थे और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इमारत में प्राधिकरणों से मंजूरी के बगैर फैक्टरी चलती थी.

यह संवेदनशील मामला है- पुलिस

पुलिस ने कहा कि भवन के तीन मालिक थे और उन्होंने अलग-अलग लोगों को भवन किराये पर दे रखा था, जिनकी भूमिका की भी जांच किया जाना है. पुलिस ने कहा, ‘‘यह संवेदनशील मामला है. अधिकतर लोग दूर दराज के इलाकों से थे. अभी तक मृतकों के नाम और पते की भी पहचान नहीं हुई है. यह जटिल प्रक्रिया है.’’

पुलिस ने बताया, ‘’रेहान और फुरकान बचपन के दोस्त हैं और वे 2003 से एक साथ व्यवसाय कर रहे हैं. दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेना जरूरी है. अन्यथा न्याय नहीं हो पाएगा.’’ दिल्ली सरकार ने अग्निकांड की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और सात दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा. साल 1997 में हुए उपहार अग्निकांड के बाद यह सबसे भीषण आग त्रासदी थी. मरने वाले अधिकतर लोग बिहार और उत्तरप्रदेश के प्रवासी मजदूर थे.

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 220 रुपए किलो बिक रहा है प्याज, यूपी के गोरखपुर में ठेले से 50 किलो प्याज की लूट नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, समर्थन में 311 जबकि विपक्ष में पड़े 80 वोट नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, पीएम मोदी ने की अमित शाह की तारीफ नागरिकता संशोधन बिल के बहाने अमित शाह ने साधा निशाना ममता सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget