एक्सप्लोरर

अमित शाह ने किया एलान- हरियाणा में बनेगी BJP-JJP की सरकार, जेजेपी को मिलेगा डिप्टी सीएम का पद

हरियाणा में अब सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है और जेजेपी के खाते में 10 सीटें आई हैं. ऐसे में दोनों को मिलाकर ये आंकड़ा 50 का होता है. 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. आज करीब साढ़े आठ बजे दुष्यंत चौटाला बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे. इस बैठक के बाद बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने एलान किया कि राज्य में बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाएगी. इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि राज्य का सीएम बीजेपी का होगा और जेजेपी को डिप्टी सीएम का पद मिलेगा.

कल राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे- मनोहर लाल खट्टर

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हुए दोनों पार्टियों ने ये फैसला लिया कि बीजेपी और जेजेपी मिलकर हरियाणा में सरकार बनाएगी.वहीं मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वे कल राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने कहा- शिवसेना से अबतक नहीं मिला कोई प्रस्ताव, कुछ हुआ तो हाईकमान को बताएंगे

स्थायी सरकार देने के लिए जरूरी था कि बीजेपी-जेजेपी साथ आएं- दुष्यंत चौटाला

वहीं दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में एक स्थाई सरकार देने के लिए ये जरूरी था कि बीजेपी और जेजेपी साथ आएं. चौटाला ने कहा, ''मैं अमित शाह जी और नड्डा जी का धन्यवाद करता हूं. हमारी पार्टी ने तय किया था कि राज्य की बेहतरी के लिए सरकार का स्थिर होना जरूरी है.''

अनुराग ठाकुर के साथ अमित शाह से मिलने पहुंचे थे दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला आज बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के साथ अमित शाह से मिलने पहुंचे थे. दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई इसके बाद इस फैसले का एलान किया गया. बता दें कि इससे पहले आज दिन में जब दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत की थी तभी उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि वे बीजेपी को अपना समर्थन दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि जो पार्टी उन्हें सम्मान देगी वे उसके साथ जा सकते हैं. इसके बाद कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दुष्यंत चौटाला को साथ आने का न्योता दिया लेकिन चौटाला ने बीजेपी के साथ जाने का फैसला लिया.

मध्य प्रदेश उपचुनाव में मिली हार के साइड इफेक्ट, बीजेपी में कलह शुरू

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला. बीजेपी को 40 सीटें आई और वह बहुमत से दूर रह गई. वहीं जेजेपी ने विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर जीत हासिल की. ऐसे में अब सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. बीजेपी और जेजेपी को मिलाकर कुल आंकड़ा 50 पुहंच जाता है. राज्य में सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों का समर्थन होने चाहिए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget