एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: इंदिरा गांधी और संजय के वफादार बंसीलाल को सीएम बनने के बाद कौन-सी चिंता सताती रहती थी?

हरियाणा के अलग राज्य बनने के बाद बंसीलाल की किस्मत को चार चांद लग गए. 1967 में बंसीलाल पहली बार विधायक चुने गए. विधायक चुने जाने के कुछ दिन बाद ही बंसीलाल हरियाणा के सीएम की कुर्सी पर काबिज हो गए.

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव सरगर्म है. करीब चार दशक तक सूबे की सियासत बंसीलाल, देवीलाल और भजनलाल के इर्द गिर्द ही घूमती रही है. चलिए एक सियासी धुरी बंशीलाल के बारे में आपको बताते हैं. उस वक्त बंसीलाल के बारे में कहा जाता था कि वे कभी एक जगह पर आराम से बैठते नहीं थे. एक महीने में 20 से अधिक दिन हरियाणा की अलग अलग जिलों का दौरा करते थे. उस वक्त हर गांव में पानी, बिजली और सड़क पहुंचाने का उन्हें जुनून था. इसीलिए उन्हें हरियाणा का विकास पुरुष भी कहा जाता है.

अपने अक्खड़पन, रूखे व्यवहार और सख़्त लहजे के लिए मशहूर बंसीलाल ने वकालत से अपने सियासी सफर की शुरुआत की. बंसीलाल का जन्म 1927 में हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था. 16 साल की उम्र में ही बंसीलाल पर्जा मंडल के सचिव बने. इसके बाद बंसीलाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री हासिल की. 1957 में बंसीलाल को भिवानी बार काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया. बार काउंसिल का अध्यक्ष बनने के बाद बंसीलाल ने हरियाणा की राजनीति में कदम रखने का फैसला किया.

हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव राम वर्मा ने एक मीडिया संस्थान के साथ इंटरव्यू में बताया था कि बंसीलाल ने 'आया राम गया राम' के ज़माने में हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था. इसलिए उन्हें हमेशा ये चिंता रहती थी कि उनके विधायक कहीं पाला बदलने की योजना तो नहीं बना रहे. बंसी लाल कभी भी रात में ये जाने बगैर नहीं सोते थे कि उनका एक-एक विधायक और मंत्री उस दिन कहां है और किससे मिल रहा है. बंसी लाल को अक्सर इस बात में दिलचस्पी रहती थी कि उनके विरोधी पीठ पीछे उनके बारे में क्या सोच रहे हैं.

1959 में बंसीलाल को पहली बार जिला कांग्रेस कमेटी हिसार का अध्यक्ष बनाया गया. पार्टी का जिला अध्यक्ष बनने के बाद बंसीलाल की कामयाबी का सिलसिला शुरू हो गया. इसके बाद बंसीलाल कांग्रेस वर्किंग कमेटी और कांग्रेस संसदीय बोर्ड के मेंबर बने. हरियाणा के अलग राज्य बनने के बाद बंसीलाल की किस्मत को चार चांद लग गए. 1967 में बंसीलाल पहली बार विधायक चुने गए. विधायक चुने जाने के कुछ दिन बाद ही बंसीलाल हरियाणा के सीएम की कुर्सी पर काबिज हो गए. 1972 में बंसीलाल चुनाव जीतकर दोबारा से सत्ता में वापसी हुई और वह 1975 तक दूसरी बार सीएम रहे.

इंदिरा गांधी और संजय गांधी के वफादार थे बंसीलाल बंसीलाल को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का करीबी माना जाता था. सीएम की कुर्सी जाने के बाद बंसीलाल इमरजेंसी के दौरान रक्षा मंत्री के पद पर रहे. इसी दौरान बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र की दोस्ती संजय गांधी से हो गई. इंदिरा गांधी और संजय गांधी के प्रति बंसी लाल वफादार थे. हरियाणा में मारुति फैक्ट्री को जमीन दिलाने में बंशीलाल ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसका बंशीलाल को राजनीतिक फायदा भी मिला. लेकिन बंसीलाल की सियासत को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब भजनलाल जनता पार्टी तोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए. भजनलाल के आने के बाद बंसीलाल के किले में सेंध लगना शुरू हो गई. हालांकि 1985 में बंसीलाल दोबारा से राज्य के सीएम बनने में कामयाब हुए, पर 1987 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. 1991 में जब कांग्रेस दोबारा सत्ता में वापस आई तो बंसीलाल की जगह भजनलाल को राज्य का सीएम बनाया गया. 1996 के चुनाव में बंसीलाल ने हरियाणा विकास पार्टी बनाने का फैसला किया और बीजेपी के सहयोग के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुए.

कांग्रेस के हाथ का फिर मिला साथ 2000 में बंसीलाल की सियासत को तगड़ा झटका लगा. बंसीलाल की पार्टी राज्य में सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई और बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र भी चुनाव हार गए. 2004 के लोकसभा चुनाव में भी बंसीलाल की पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई. इसके बाद सुरेंद्र ने पिता से अलग लाइन लेते हुए हरियाणा विकास पार्टी का कांग्रेस में विलय का फैसला कर लिया. इसी दौरान बंसीलाल के दूसरे बेटे रणबीर सिंह महेंद्रा बीसीआई के अध्यक्ष बनने में कामयाब हुए.

2005 में बंसीलाल ने कांग्रेस की तरफ से चुनाव नहीं लड़ने निर्णय लिया. 2005 में बंसीलाल के दोनों बेटे सुरेंद्र और रणबीर चुनाव जीतने में कामयाब हुए. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में सुरेंद्र को कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया. मंत्री बनने के कुछ वक्त बाद ही एक विमान हादसे में बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र का निधन हो गया. सुरेंद्र के निधन के बाद उनकी पत्नी किरण चौधरी ने हरियाणा की सियासत में कदम रखा और तोशाम से विधायक बनने में कामयाब हुए. 2006 में बंसीलाल का भी निधन हो गया.

तीसरी पीढ़ी की सियासत 2009 के चुनाव में बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी की राजनीति में एंट्री हुई. किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट मिला और वह चुनाव जीतने में कामयाब रही. 2014 में श्रुति चौधरी को हार का सामना करना पड़ा. हार के बावजूद भिवानी इलाके में बंसीलाल परिवार का रुतबा आज भी कायम है. किरण चौधरी तोशाम सीट से तीन बार विधायक बन चुकी हैं और 2014 में वह विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता भी बनी.

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में किरण चौधरी की पकड़ कमजोर हुई है, क्योंकि विधानसभा में उनके स्थान पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टी ने नेता विपक्ष बना दिया है. दिल्ली से राजनीति में कदम रखने वाली किरण चौधरी हरियाणा में बंसीलाल की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं. अब एक बार फिर परिवार हरियाणा में अपने सियासत रसूख को संभालने मैदान में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget