एक्सप्लोरर

बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में बलात्कारियों को फांसी की कड़ी सजा देने की है. शिवराज कहा कि सभी राजनीतिक दल, संत और समाजसेवी इस दिशा में पहल करें और संविधान में संशोधन कर इस बारे में कानून बनाया जाना चाहिए.

चौहान ने कल होशंगाबाद जिले के ग्राम सांडिया में नर्मदा सेवा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, ‘देश विचार करे कि बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाये. इसके लिये सभी राजनीतिक दल, संत और समाजसेवी पहल करें. इस सिलसिले में संविधान में संशोधन कर कानून बनाया जाना चाहिये.’ उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष से नर्मदा नदी के तट पर कोई शराब की दुकान नहीं खुलेगी और प्रदेश में नशा मुक्ति का अभियान चलाया जायेगा.

उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी में प्रदूषण को कम करने के लिए इसके तट पर स्थित सभी शहरों में ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जायेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को नर्मदा नदी के संरक्षण का संकल्प दिलाया.

उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा को नदी संरक्षण और पर्यावरण बचाने का सबसे बड़ा अभियान बताया. शिवराज ने कहा कि इसमें समाज का हर वर्ग भागीदारी करे और इसे जनआंदोलन बनाया जाये क्योंकि नदी और जल के बिना जीवन संभव नहीं है. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ‘‘नर्मदा नदी का मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है.

नर्मदा के जल से प्रदेश को सिंचाई और बिजली मिलती है. नर्मदा के दोनों तटों के जंगलों से पेड़ कटने से नुकसान हुआ है. यही स्थिति रही तो आने वाले 50 वर्ष में पानी देखने को नहीं मिलेगा.’’ मुख्यमंत्री ने लोगों से बेटे-बेटियों में भेदभाव नहीं करने और हर बच्चे को स्कूल भेजने की गुजारिश की. उन्होंने नर्मदा नदी के किनारों पर अवैध उत्खनन रोकने के लिये सख्त कार्रवाई करने की बात भी की. चौहान ने नर्मदा तट पर सामूहिक आरती में भी भाग लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget