एक्सप्लोरर

Indian Railways: हैकर ने चुराया 3 करोड़ रेल यात्रियों का डेटा, कहीं आपने भी तो बुक नहीं कराया था टिकट?

Indian Railways Hacking: हैकर ग्रुप ने कहा कि उसके पास भारतीय रेलवे में टिकट बुक कराने वाले तीन करोड़ लोगों के ईमेल और मोबाइल नंबर समेत कई पर्सनल जानकारियां हैं.

Hacking In India: भारत के टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डेटा उल्लंघन के बाद एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय रेलवे में अब तक हैकर्स ने 3 करोड़ लोगों का डेटा चुराया है. हालांकि, इस रिपोर्ट की अभी चक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, चुराए गए डेटा में व्यक्तिगत जानकारी शामिल है. इसमें ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता और उम्र संबंधी डिटेल शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक हैकर फोरम ने 27 दिसंबर को इस घटना को अंजाम दिया था. हैकर फोरम की असली पहचान सामने नहीं आई है लेकिन इसे 'शैडो हैकर' के नाम से जाना जाता है. आरोप है कि हैकर फोरम 3 करोड़ यात्रियों के डेटा को डार्क वेब पर बेच रहा है. 

पर्सनल इंफॉर्मेशन चोरी करने का दावा

हैकर ग्रुप ने कहा कि उसके पास भारतीय रेलवे में टिकट बुक कराने वाले तीन करोड़ लोगों के ईमेल और मोबाइल नंबर समेत कई पर्सनल जानकारियां हैं. दावा किया गया है कि उसने कई सरकारी विभागों के आधिकारिक ईमेल अकाउंट को भी चुराया है. इससे पहले, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि एम्स दिल्ली के सर्वर पर रैनसमवेयर हमला एक साजिश है. 

तमाम टीमें कर रहीं मामले की जांच 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, दिल्ली साइबर क्राइम स्पेशल सेल, इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, इंटेलिजेंस ब्यूरो, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, नेशनल क्रिटिकल इंफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के भीतर इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम, सभी मिलकर इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.  

एयरलाइंस को भी निशाना बना चुके हैं हैकर्स 

इसी साल मई में हैकर्स ने स्पाइसजेट एयरलाइंस के सर्वर को भी अपना शिकार बनाया था. इसकी वजह से कई फ्लाइट्स भी कैंसिल हुई थीं. दर्जनों फ्लाइट्स के शेड्यूल में फेर बदल किया गया था. यह बात भी सामने आई थी कि इसके लिए स्पाइसजेट ने हैकर्स को करोड़ों रुपये का भुगतान किया था.

ये भी पढ़ें: 

सलमान खुर्शीद का 'राम' वाले बयान से यू-टर्न, कहा- रावण के रास्ते पर चल रही बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget