एक्सप्लोरर

VHP Meeting: हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद की बैठक का आज दूसरा दिन, ज्ञानवापी और घर वापसी जैसे अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

VHP Meeting In Haridwar: विश्व हिंदू परिषद की हरिद्वार में हो रही बैठक का आज दूसरा दिन है. दो दिनों की बैठक में कल कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ मुद्दों पर सहमति भी बनी. आज की बैठक में भी चर्चा होगी.

Issues In VHP Meeting: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल की दो दिन चलने वाली बैठक (Meeting) का आज दूसरा दिन है. आज की बैठक के दौरान उन तमाम प्रस्तावों (Proposals) पर चर्चा (Discussion) को आगे बढ़ाया जाएगा जिन पर शनिवार को सहमति (Agree) बनी थी. इन प्रस्तावों में धर्मांतरण (Religion Conversion) पर नियंत्रण करने, घर वापसी करवाने, ज्ञानवापी (Gyanvapi) जैसे मुद्दों पर चर्चा, देश में किस तरह से शांति (Peace) व्यवस्था बनी रहे और कॉमन सिविल कोड (Common Civil Code) जैसे अन्य मुद्दों पर चर्चा शामिल है.

विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक हरिद्वार के भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में हो रही है. इस बैठक को लेकर परिषद के संरक्षक दिनेश चंद ने कहा कि सभी प्रांतों से प्रतिनिधि इसमें भाग लेने पहुंचे हैं. बैठक में एजेंडों पर नेताओं और संतों की राय आएगी. मुद्दों पर चर्चा के बाद संत अपना निर्णय लेंगे. इसमें सबसे महत्वपूर्ण काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग मसले पर भी चर्चा हुई है.

इसलिए अहम है ये बैठक

विश्व हिंदू परिषद की ये बैठक इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि हाल ही में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने काशी-मथुरा जैसे मुद्दों को लेकर कोई आंदोलन नहीं करने से संबंधित एक बयान जारी किया था. तो वहीं वीएचपी की इस बैठक की चर्चा में इन मुद्दों को भी शामिल किया है. अब ऐसे में इस बैठक के निर्णयों पर सभी की नजर रहने वाली है. कल हुई बैठक में कई प्रस्तावों पर सहमति बनी है जिन पर आज भी चर्चा की जाएगी. इन प्रस्तावों के पारित होने के बाद सरकार को भी इसकी जानकारी दी जाएगी.

आज चर्चा के बाद प्रस्ताव कराए जाएंगे पारित

इस बैठक में चर्चा के बाद जिन प्रस्तावों (Proposals) पर सहमति बनेगी उनको पारित कराया जाएगा और उसकी जानकारी सरकार (Government) को दी जाएगी. बैठक में देश में धर्मांतरण रोकने के लिए कदम उठाए जाने, परिवारों में संस्कार स्थापित करने के लिए कुटुंब प्रबोधन, ऊंच-नीच और भेदभाव को खत्म करने, कुतुब मीनार (Qutub Minar) और कश्मीर (Kashmir) में टारगेट किलिंग (Target Killing) जैसे मसलों पर संतों (Saints) की ओर से आने वाले सुझावों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा. संतों की बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) और जनसंख्या कानून (Population Law) के लिए देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा भी इस बैठक में तैयार की जा रही है. इसके अलावा घर वापसी को लेकर भी बैठक में विचार किया जा रहा है. बैठक में अगले साल के लिए देश भर में चलने वाले कार्यक्रम (Programme) की भी रूपरेखा तय की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Haridwar: विश्व हिंदू परिषद की आज अहम बैठक, ज्ञानवापी, लव जिहाद, टारगेट किलिंग समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

ये भी पढ़ें: Jodhpur: धर्मांतरण मामले पर VHP और बजरंग दल का आक्रामक रुख, कार्यकर्ता 5 जून को चर्च के आगे करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget