एक्सप्लोरर

Jodhpur: धर्मांतरण मामले पर VHP और बजरंग दल का आक्रामक रुख, कार्यकर्ता 5 जून को चर्च के आगे करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ 

Jodhpur News: एक चर्च (Church) के पादरी की तरफ से जोधपुर में कुछ परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने इसे लेकर आक्रोश जताया है. 

Jodhpur Conversion Case: जोधपुर (Jodhpur) शहर में ईसाई मिशनरियों (Christian Missionaries) की तरफ से हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) धर्मांतरण (Conversion) के मामले को लेकर काफी आक्रामक हो चुका है. 2 दिन पूर्व एक चर्च (Church) के पादरी की तरफ से जोधपुर में कुछ परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था. अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आह्वान किया है कि 5 जून को उसी चर्च के बाहर जाकर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करेंगे.

कठोर कानून बनाने की मांग
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के भोले भाले हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है. देश के दक्षिण क्षेत्र तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों से आए मिशनरी के लोगों के जरिए शहर में तेजी से धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है. धर्मांतरण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद महानगर की तरफ से राज्य सरकार से धर्मांतरण को लेकर कठोर कानून बनाने की मांग की गई है. वहीं, बताया गया कि धर्मांतरण कराने वाले ईसाई मिशनरी गरीब परिवार के लोगों को बहला-फुसलाकर रुपयों का लालच देते हुए विशेष तौर से धर्म परिवर्तन किया जा रहा है इस पर जल्द रोक लगाई जाए.

धर्मांतरण का लगातार प्रयास किया जा रहा है
जोधपुर के कुड़ी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व धर्मांतरण का मामला सामने आया था. जिसकी सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया. पुलिस को बुलाया गया, पुलिस ने मौके से ईसाई मिशनरी पादरी दंपत्ति की गिरफ्तारी की, लेकिन गई दूसरे दिन उनकी जमानत हो गई. विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि कुड़ी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 15 से अधिक परिवारों से वीएचपी ने संपर्क कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि डेढ़ सौ से अधिक परिवार मिशनरी के संपर्क में हैं और जल्द ही सभी के धर्म परिवर्तन की संभावना है. हर रविवार सेवा बस्ती से लोगों को बसों में ले जाकर चर्चों में प्रलोभन देकर धर्मांतरण का लगातार प्रयास किया जा रहा है. शहर के बाहरी क्षेत्र में दक्षिण भारत से आए मिशनरी के लोगों पर सीआईडी की नजर रहे, ऐसा प्रयास सरकार का होना चाहिए. रविवार को कच्ची बस्ती में प्रशासन की तरफ से विशेष निगरानी रखी जाए. विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही संपूर्ण राजस्थान में विधायकों से मिलकर प्रभावी कड़ा कानून बनाने की मांग करेगा.

हनुमान चालीसा का होगा पाठ
पंडित राजेश दवे ने बताया कि राजस्थान सरकार पर जल्द कानून बनाने को लेकर दबाव बनाएंगे. जैसे अन्य राज्य उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात में धर्मांतरण को लेकर कानून बना हुआ है. उसी प्रकार राजस्थान में भी कानून बनाया जाए. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार रविवार को सेवा बस्ती से जन जागरण का कार्य संतों को साथ लेकर करेंगे. वहीं, आगामी रविवार 5 जून से विश्व हिंदू परिषद चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ का अभियान भी चलाएगा.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: नकल करते पाया गया तो 3 साल के लिए परीक्षा केंद्र होगा बैन, इस यूनिवर्सिटी ने लागू किए कई कड़े नियम

Rajasthan News: राजस्थान में 14.79 उपभोक्ताओं का बिजली बिल आया जीरो, जानिए कैसे मिला सभी को लाभ

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget