एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: सर्वे करने वाले वीडियोग्राफर ने मस्जिद की दीवार पर स्वास्तिक और कमल दिखने का किया दावा

विभाष दुबे ने इस बात का भी दावा किया कि मस्जिद के अंदर का हिस्सा देखकर साफ पता चलता है कि पहले मंदिर को गिराया गया फिर उसके ऊपर ही मस्जिद का निर्माण किया गया.

Videographer On Gyanwapi Mosque: उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद मामले (Gyanvapi Mosque Case) में स्थानीय अदालत गुरुवार को फैसला सुनाएगी. मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई बुधवार शाम पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया. बताया गया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे फैसला सुनाया जाएगा. इसी बीच एबीपी न्यूज ने ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे करने वाले वीडियोग्राफर विभाष दुबे (Vibhash Dubey) से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने मस्जिद को लेकर कई दावें किए. वाराणसी (Varanasi) के ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर में सर्वे को दौरान वीडियोग्राफी करने वाले विभाष दुबे ने कई चौकाने वाले दावे किए हैं. 

विभाष दूबे ने दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार पर मंदरों की तरह नक्काशी की गई है. इसके अलावा विभाष दुबे ने ये भी दावा किया कि मस्जिद की दीवार पर कमल और स्वास्तिक बने हुए हैं. विभाष दुबे ने दावा किया कि मस्जिद के भीतर जिस प्रकार की कलाकृतियां दिख रही थी उन्हें देखकर ऐसा लग रह था कि वो हिंदू धर्म से संबंधित हैं.

वीडियोग्राफर विभाष दुबे ने दावा किया कि मस्जिद के भीतर शिलापट्ट पर हिंदू धर्म की भांति ही फूल और पत्तियों की नक्काशी की गई थी. जिन्हें देखकर समझ में आ रहा था कि ये सभी हिंदू धर्म से संबंधित हैं. विभाष दुबे ने इस बात का भी दावा किया कि मस्जिद के अंदर का हिस्सा देखकर साफ पता चलता है कि पहले मंदिर को गिराया गया फिर उसके ऊपर ही मस्जिद का निर्माण किया गया. विभाष दुबे ने बताया कि सर्वे का काम मस्जिद की पश्चिमी और उत्तरी दीवार से शुरू किया गया था. जिनपर ये सभी कलाकृतियां देखने को मिली है. विभाष के मुताबिक, मस्जिद के अंदर के एक हिस्से पर सरकार का कब्जा है जहां पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. 

विभाष दुबे ने दावा किया कि जब तक मस्जिद के बाहरी हिस्से का सर्वे और वीडियोग्राफी की जा रही थी वहां शांति बनी हुई थी. लेकिन जैसी ही सर्वे की टीम ने मस्जिद के भीतरी हिस्से की वीडियोग्राफी करनी चाही उनका विरोध किया जाने लगा. विभाष के मुताबिक, मस्जिद के दरवाजे के भीतर भारी संख्या में लोग मौजूद थे जो सर्वे टीम का विरोध कर रहे थे. 

वीडियोग्राफर विभाष दुबे ने कहा कि मस्जिद के उत्तर और पश्चिम से सर्वे का काम शुरू हुआ था. उन्होंने खरोंच कर हटाने वाली बात को गलत ठहराया. विभाष दुबे ने कहा कि साफ रिकॉर्ड करने के लिए धूल हटाई गई थी. दरअसल, श्रृंगार गौरी के शिलाभाग के नीचे वाले हिस्से में कुछ चीज थी नीचे झांक कर देखा, कमल बना हुआ था. 

ये भी पढ़ेः- 

Gyanvapi-Shringar Gauri Case: कोर्ट कमिश्नर बदलने की याचिका पर सुनवाई पूरी, कल फैसला सुनाएगी स्थानीय अदालत

UP Ration News: मुफ्त राशन पर इस वायरल वीडियो के जरिए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget