एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मस्जिद का कौन सा सच ढूढ़ने पहुंची थी ASI, सर्वे से क्या पता चलेगा?

Gyanvapi Masjid Case: वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से सर्वे का आदेश दिया था. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने इसे रोक दिया है.

Gyanvapi Mosque Survey: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 30 लोगों की टीम सोमवार (24 अप्रैल) सुबह-सुबह काशी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दाखिल हुई और वजूखाने को छोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद का ओना-कोना खंगालने में जुट गई. ये पता लगाने के लिए कि ज्ञानवापी को लेकर किस पक्ष का दावा मजबूत है? हिंदू पक्ष का या मुस्लिम पक्ष का?

वाराणसी की जिला अदालत के आदेश के बाद ये पता लगाया जाना है कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद हिंदू मंदिर के ढांचे के ऊपर है? क्या मस्जिद परिसर में कमल, डमरू, त्रिशूल जैसे निशान हैं? क्या मस्जिद की दीवार पर देवी-देवताओं की कलाकृति हैं? ज्ञानवापी मस्जिद में तीन गुंबद कितने पुराने हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी बुधवार तक रोक

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे चल ही रहा था, इधर दिल्ली में सर्वे को चैलेंज करती मुस्लिम पक्ष की याचिका सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुकी थी. सुबह 11.45 बजे सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे रोक दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल 26 जुलाई शाम 5 बजे तक सर्वे रोकने को कहा है. इस दौरान मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करने को कहा गया है.

सर्वे टीम ने क्या किया?

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश वाराणसी की जिला अदालत ने दिया था, लेकिन अब आगे का आदेश हाईकोर्ट ही देगा. सुप्रीम कोर्ट से सर्वे पर अंतरिम रोक का आदेश आने से पहले करीब चार घंटे तक एएसआई की टीम ने मस्जिद परिसर में जगहों को चिह्नित किया. वीडियो और फोटोग्राफी की. सर्वे में रडार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया.

मस्जिद पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया था कि सर्वे के दौरान खुदाई की थी लेकिन प्रशासन ने इससे इनकार किया. प्रशासन का कहना है कि मस्जिद परिसर में किसी भी तरह की कोई खुदाई नहीं की गई. फिलहाल 26 तारीख तक वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में पुरातत्व सर्वेक्षण नहीं होगा.

सर्वे से क्या पता चलेगा?

अब बड़ा सवाल ये है कि सर्वे से क्या होगा? और इसका जवाब ये है कि सर्वे से ये पता चलेगा कि किस पक्ष का दावा कितना मजबूत है. सर्वे से दोनों पक्षों के दावों पर पुख्ता सबूत मिल जाएंगे. यही नहीं, इस सर्वे से वैज्ञानिक सबूत मिल जाएंगे जो मामले को आगे ले जाएंगे. सर्वे के नतीजे किस पक्ष के अनुकूल होंगे, ये तो बाद में ही पता चल पाएगा लेकिन इससे ये पुष्टि भी हो जाएगी कि ज्ञानवापी मस्जिद, कभी मंदिर थी या नहीं..

बहरहाल, ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद करीब साढ़े तीन सौ बरस के बाद एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा दिख रहा है, लेकिन इससे न सिर्फ मंदिर-मस्जिद विवाद का सच मालूम होगा, बल्कि राजनीति का एक नया चैप्टर खुल जाएगा. 

यह भी पढ़ें

Gyanvapi Masjid Case: फोटो, वीडियो, मिट्टी के सैंपल... ज्ञानवापी का सर्वे करने पहुंची ASI की टीम ने 4 घंटे में क्या खंगाला, जानें सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget