एक्सप्लोरर

Gyanvapi: बढ़ सकती हैं ओवैसी और अखिलेश की मुश्किलें! हेट स्पीच मामले में आज होगी सुनवाई

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कथित शिवलिंग को फव्वारा बताया था.

Gyanvapi Hate Speech Case: ज्ञानवापी केस में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की हेट स्पीच को लेकर आज एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले, पिछली तारीख (6 दिसंबर) पर चौक थाने से कोर्ट में मामले से संबंधित रिपोर्ट पेश की गई थी. रिपोर्ट पेश होने के बाद सुनवाई की अगली तारीख 12 दिसंबर तय की गई थी. 

बता दें कि तीनों नेताओं की तरफ से हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने वाली कथित बयानबाजी वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर और श्रृंगार गौरी मामले की सुनवाई के दौरान की गई थी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर रख दिया जाए और एक झंडा गाड़ दिया जाए तो एक मंदिर बन जाता है. उन्होंने यह भी कहा था कि रात के अंधेरे मे मूर्तियां रख दी जाती हैं और सुबह भगवान प्रकट हो जाते हैं. 

ओवैसी ने शिवलिंग को बताया था फव्वारा  

वहीं, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कथित शिवलिंग को फव्वारा बताया था. ओवैसी ने मुस्लिमों से वहां जाकर नमाज पढ़ने और वजू करने की भी अपील की थी. वहीं, उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ने माता सीता, दुर्गा और लक्ष्मी पर विवादित टिप्पणियां की थीं. इसके खिलाफ वाराणसी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था.

क्या अखिलेश-ओवैसी के खिलाफ होगी FIR?

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार यानी 6 दिसंबर को हुई सुनवाई में मामले के वादी और वकील हरिशंकर पांडे ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 दिसंबर दी है. उन्हें उम्मीद है कि आज कोर्ट इस मामले में इन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश चौक थाने को देगा.

ज्ञानवापी से जुड़े 6 और मामलों में होगी सुनवाई

आज ज्ञानवापी से जुड़े 6 और मामलों में सुनवाई होगी. सिविल जज सीनियर डिविजन अश्वनी कुमार की अदालत में ज्ञानवापी से जुड़े छह मामलों की सुनवाई होगी. इनमें पहला वाद लार्ड आदि विशेश्वर शीतला मंदिर महंत शिवप्रसाद पांडेय आदि का है. दूसरा वाद नंदी जी महाराज और सितेंद चौधरी, तीसरा वाद मां श्रृंगार गौरी और रंजना अग्निहोत्री आदि, चौथा वाद सत्यम त्रिपाठी आदि, पांचवां वाद मां गंगा और सुरेश और छठवां वाद अभिषेक शर्मा की तरफ से दाखिल किया है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ में छात्रों से भरी बस पलटी, दो की मौत, कई की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget