एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न हत्याकांड: मेरे बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए- पिता वरुण

पीड़ित पिता वरुण ठाकुर ने राम बिलास शर्मा की पेशकश को खारिज करते हुए कहा कि कंडक्टर पहले से हत्या का औजार लिए खड़ा था और वो बाथरूम में पहले मौजूद था. इससे जाहिर होता है कि इस हत्या के पीछे कुछ दूसरी चीज़ें हैं.

गुरुग्राम: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के नामी रेयान इंटरनेशनल स्कूल में अपने सात साल के बेटे की गला रेतकर हत्या किए जाने के बाद पिता वरुण ठाकुर ने इंसाफ की गुहार लगाई है. माता-पिता की मांग है कि इस हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए. ताकि बारीकी से जांच के नतीजे आ सके.

भारी मन से मीडिया के सामने इंसाफ की मांग करते हुए वरुण ठाकुर ने कहा, "सिर्फ 10 मीनट के भीतर हत्या को अंजाम दिया गया है, इसलिए मेरी मांग है कि इस हत्या के पीछे के घटनाक्रम को जांच में लाया जाए. इसकी बारीकी से जांच की जाए. इसमें सीबीआई की मदद ली जाए. सरकार राज्य से मेरा कहना है कि सीबीआई जांच की अनुमति दी जाए."

वरुण ठाकुर जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उनके चेहरे और आवाज़ से अपने लाडले के खाने का दर्द साफ झलक रहा था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने गुस्सा को जाहिर नहीं किया, बल्कि बहुत ही शांत तरीके से राज्य सरकार से सीबीआई जांच की मांग की. अभिभावकों से भी शांति बनाए रखने की अपील की.

सरकार एक हफ्ते का वक़्त मांग रही है

आपको बता दें कि प्रद्युम्न के पिता की मीडिया से बात करने से पहले हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि एक हफ्ते में जांच पूरी कर ली जाएगी और सभी गुनाहगारों का खुलासा कर लिया जाएगा. अगर उस जांच से माता-पिता संतुष्ठ नहीं होते हैं तो फिर वो जिस एजेंसी से चाहें, जांच कराई जा सकती है.

हालांकि, पीड़ित पिता वरुण ठाकुर ने राम बिलास शर्मा की पेशकश को खारिज करते हुए कहा कि कंडक्टर पहले से हत्या का औजार लिए खड़ा था और वो बाथरूम में पहले मौजूद था. इससे जाहिर होता है कि इस हत्या के पीछे कुछ दूसरी चीज़ें हैं.

वरुण ठाकुर कहते हैं, "मेरे मन में आशंका है कि मेरे बेटे की हत्या, तुरंत की घटनाक्रम का नतीजा नहीं है. इसलिए मेरी मांग है कि इस मामले में कोई एक फीसदी भी गुनाहगार है, चाहे वो स्कूल हो या कोई व्यक्ति विशेष... इसकी जांच के लिए सीबीआई की मदद ली जा सकती है. सीबीआई भी देश की ही बॉडी है."

वरुण ठाकुर का कहना है, "पुलिस की जांच पर उन्हें पूरा भरोसा है, लेकिन इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए. ताकि, चीजें बारीकी से बाहर आए जाए. और कोई गुनाहगार नहीं बचे. स्कूल प्रशासन हो, टीचर हो.. या कोई और स्टाफ हो. ताकि देशभर में तुरंत मैसेज चला जाए कि कल को इस तरह की कोई चीज़ रिपीट होती है, कहीं भी, किसी भी स्कूल में, किसी भी राज्य में, तो हमारा गिरेबान पकड़ा जाएगा."

आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह स्कूल परिसर में सात साल के मासूम प्रद्युम्न की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पिता वरुण ठाकुर ने 7.55 पर अपने बेटे को स्कूल छोड़ा और 8.10 पर उन्हें फोन आया कि उनके बेटे का कत्ल हो गया है. जिला प्रशासन ने स्कूल के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी का भी गठन कर दिया है, जो अगले 24 घंटे में अपनी जांच रिपोर्ट देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget