एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न मर्डर: 9 दिन बाद आज खुला रायन स्कूल, पिंटो परिवार फिर करेगा जमानत की अपील

मंत्रालय से नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद ही सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी. इसीलिए प्रद्युम्न परिवार चाहता है कि जांच शुरू होने तक स्कूल बंद रहे. प्रद्युम्न की बहन को भी पिता अभी स्कूल नहीं भेज रहे हैं.

गुरुग्राम: आठ सितंबर को सात साल के मासूम प्रद्युम्न की रायन स्कूल के टॉयलेट में गला काटकर हत्या हुई थी. हत्या के नौ दिन बाद आज गुरुग्राम का रायन स्कूल खुल रहा है, लेकिन प्रद्युम्न के पिता नहीं चाहते कि स्कूल अभी खुले, क्योंकि उन्हें सबूत मिटने का डर है. प्रद्युम्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, गर्दन पर दो बार हुआ था जानलेवा हमला जांच शुरू होने तक स्कूल बंद रहे- प्रद्युम्न के पिता सुरक्षा में खामियों की वजह से हरियाणा सरकार ने रायन स्कूल को तीन महीने के लिए टेकओवर किया है. हरियाणा सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को भी सौंपी है. लेकिन मंत्रालय से नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद ही सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी. इसीलिए प्रद्युम्न परिवार चाहता है कि जांच शुरू होने तक स्कूल बंद रहे. प्रद्युम्न की बहन को भी पिता अभी स्कूल नहीं भेज रहे हैं. प्रद्युम्न के पिता वरुण चंद्र ठाकुर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा है कि हम चाहते है जब तक पूरा केस सीबीआई को हैंडओवर न कर दिया जाये और जब तक सीबीआई अपनी प्रारंभिक जांच न शुरू कर दे तब तक स्कूल बंद रहना चाहिए. अगर सीबीआई को हैंडओवर किये बगैर स्कूल ओपेन होता है तो हो सकता है बहुत सारे सबूत मिट जाये. प्रद्युम्न मर्डर: 9 दिन बाद आज खुला रायन स्कूल, पिंटो परिवार फिर करेगा जमानत की अपील आज खत्म हो रही है आरोपी कंडक्टर की न्यायिक हिरासत प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी कंडक्टर अशोक की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है. उसे पुलिस सोहना कोर्ट में पेश करेगी. वहीं मामले में गिरफ्तार रायन स्कूल के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और एचआर हेड जे थॉमस की भी न्यायिक हिरासत खत्म होने की वजह से उन्हें सोहना कोर्ट में पेश किया जाएगा. दोनों अधिकारियों को आईपीसी और किशोर नियम अधिनियम की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है. अग्रिम जमानत के लिए अपील करेगा पिंटो परिवार गिरफ्तारी से बचने के लिए रायन स्कूल ग्रुप के मालिक पिंटो परिवार आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपील करेगा. रायन स्कूल के संस्थापक ऑगस्टिन पिंटो और उनकी पत्नी एमडी ग्रेस पिंटो के साथ उनके बेटे सीईओ रायन पिंटो मामले में अग्रिम जमानत चाहते हैं. इससे पहले पिंटो परिवार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की थी. लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका ठुकरा दी थी और पासपोर्ट जमा करने को कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget