एक्सप्लोरर

Viral Video: चलती कार से बरसे नोट, डिग्गी में बैठा शख्स उड़ा रहा पैसों का ढेर, देखें वीडियो

Viral Video: वायरल वीडियो के मुताबिक दोनों लोग सफेद रंग की कार में होते हैं, जिसमें से एक शख्स कार चला रहा है तो वहीं दूसरा शख्स चलती कार से नोट उड़ा रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. लोग रील बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने से नहीं चूकते हैं. ऐसा ही एक मामला हरियाणा के गुरूग्राम में भी सामने आया है. जहां दो युवकों ने एक रील बनाने के चक्कर में बहुत से लोगों की जान आफत में डाल दी.

दरअसल, इस साल फरवरी में आई शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी में एक सीन था, जिसमें एक्टर और उनका दोस्त पुलिस से बचने के नकली नोटों को सड़क पर फेंकते हुए दिखाई देते हैं. इसी सीन पर रील बनाने के लिए इन युवाओं ने गुरूग्राम में में चलती कार की डिक्की से नोटों को सड़क पर फेंक दिया.

घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के अनुसार, सफेद रंग की कार में बैठे दो लोगों में से एक शख्स कार चला रहा है तो वहीं दूसरा गाड़ी की डिक्की से नोट फेंकते हुए  नजर आ रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है. वीडियो के अनुसार नोट फेंकने वाले शख्स ने अपना आधा चेहरा कपड़े से ढका हुआ है.

मुख्य आरोपियों की हो चुकी है पहचान 
पुलिस की जांच में अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि सड़क पर फेंके गए नोट नकली थे या असली. वीडियो को दो लोगों ने इंस्टाग्राम पर रील्स की तरह अपलोड किया था. जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से घटना के बारे में पता चला, जहां दो लोगों ने गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार से करेंसी नोट फेंक कर एक फिल्म के एक दृश्य को फिर से बनाने की कोशिश की. पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. इसके साथ ही उन्होंने मुख्य आरोपियों की पहचान भी कर ली है.

यह भी पढ़ें.

UP Politics: ‘विवादित महाकाव्य के लिए सरकारी खजाना खोल दिया’, रामचरितमानस के पाठ को लेकर स्वामी प्रसाद का बीजेपी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget