एक्सप्लोरर

गुरमीत राम रहीम रेप का दोषी करार, अभी सेना के पश्चिमी कमांड की अस्थाई जेल में रखा जाएगा

पंचकूला: साध्वी से रेप के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया है. सजा का एलान 28 अगस्त को होगा. अदालत के इस फैसले के तुरंत बाद गुरमीत राम रहीम को हिरासत में ले लिया गया.

गुरमीत राम रहीम को रोहतक जेल में रखा जाएगा. हालांकि, जैसे ही फैसला सुनाया गया, सेना की गाड़ी अदालत परिसर में पहुंची, ताकि उन्हें सेना के पश्चिमी कमांड की अस्थाई जेल में पहुंचाया जा सके.

एबीपी न्यूज़ के संवददाताओं का आंकलन है कि गुरमीत राम रहीम के समर्थकों से बचने के लिए उन्हें किसी अज्ञात जगह पर भी रखा जा सकता है.

फैसले के बाद उपद्रव

जैसे ही गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी करार दिया गया. डेरा समर्थकों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया है. कुछ जगहों पर डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. समर्थकों ने गुंडागर्दी की और एक न्यूज़ चैनल की ओवी वैन को आग के हवाले कर दिया गया है.

अदालत ने अपने फैसले में पीड़िता का धारा 164 के अंतर्गत दिए बयान को काफी अहम माना. अदालत ने पीड़ित के परिवार के बयान को भी अपने फैसले से पहुंच में अहम माना.

अदालत के फैसले के तुरंत के बाद पंचूकला में सेना की गाड़ियां हरकत में देखी गईं और फ्लैग मार्च करती देखी गईं.

प्रशासन ने किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं.

क्या है पूरा मामला ?

साल 2002 में गुरमीत राम रहीम पर साध्वियों के यौन शोषण के आरोप लगे थे. इसके बाद इसकी जांच हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी थी. एक साध्वी ने राम रहीम पर यौन शौषण का आरोप लगाते हुए एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था. इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 को सीबीआई को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget