एक्सप्लोरर

MP: बीजेपी MLA के बिगड़े बोल, कहा- महिलाएं ऐसे बच्चों को जन्म न दें, जो बाद में भ्रष्टाचार फैलाएं

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की जनकल्याण योजना की तारीफ करने एक कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि मेरा माता-बहनों से निवेदन है कि ऐसे पुत्र-पुत्रियों को जन्म नहीं दें जो समाज में विकृति पैदा करते हैं. दुर्गुणों का संचार करते हैं.

गुना (MP): मध्य प्रदेश के गुना से विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीब ही हटते चले गये. शाक्य ने कहा कि माता-बहनें ऐसे बच्चों को जन्म न दें, जो समाज में विकृति पैदा करते हैं. उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि संस्कारी बच्चे पैदा करें, सुसंस्कृत बच्चों को जन्म दें. जिससे समाज सुंदर और सुसंस्कृत बन सके.

शिवराज सरकार की जनकल्याण योजना की तारीफ करने एक कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी विधायक ने कहा, ''माता बहनों को एक निवेदन कर रहा हूं. इसपर विचार करें. वो भी किसी माता के पुत्र रहे होंगे जो नीतियों को जमीन पर उतारने में विफल रहे. कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया. गरीबी नहीं हटी और गरीब हटते चले गए. ऐसे नेताओं को भी जन्म देने वाली कोई माता होगी. मेरा माता-बहनों से निवेदन है कि ऐसे पुत्र-पुत्रियों को जन्म नहीं दें जो समाज में विकृति पैदा करते हैं. दुर्गुणों का संचार करते हैं.'' इस दौरान उन्होंने ''जननी जने तो ऐसा जने के दाता के सुर. नि तो रीजे बाँझडी मत ना गवा जे नूर.' दोहा भी पढ़ें.

विवादों से है पुराना नाता पन्नालाल शाक्य विवादित बयानों की वजह से अकसर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने कहा, “लड़कियों को ब्वॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहिये. लड़कियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं उसका कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं.” पन्नालाल ने ये बातें शासकीय कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहीं.

उन्होंने विराट कोहली की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि कोहली ने इटली में जाकर अनुष्का शर्मा से शादी की. कोई देशभक्त देश से बाहर जाकर शादी नहीं कर सकता है.

राहुल गांधी ने दी इफ्तार पार्टी, कार्यकर्ता की पहनाई टोपी दो सेकेंड में ही उतारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget