गुजरातः कांग्रेस को दोहरा झटका, विधायक पुरुषोत्तम भाई सांबरिया ने भी दिया पार्टी से इस्तीफा
आज गुजरात में कांग्रेस को दोहरा झटका लगा है, सुबह पहले कांग्रेस के विधायक जवाहर चावड़ा ने इस्तीफा दिया और शाम को पार्टी के लिए एक और बुरी खबर आई.

नई दिल्लीः आज गुजरात में कांग्रेस को दोहरा झटका लगा है. गुजरात कांग्रेस के विधायक पुरुषोत्तम भाई सांबरिया ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले आज सुबह कांग्रेस विधायक जवाहर चावड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया और वो बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. कल गुजरात के रुपाणी मंत्रिमंडल का विस्तर होना है और माना जा रहा है कि जवाहर चावड़ा को मंत्री बनाया जा सकता है.
कौन हैं पुरुषोत्तम भाई सांबरिया पुरुषोत्तम भाई सांबरिया मोरबी जिले के धांगंदरा से विधायक हैं. सांबरिया ने भी कहा है कि वो बीजेपी में शामिल होंगे. इस तरह गुजरात में कांग्रेस को उसके दो विधायकों ने झटका दे दिया है.
गुजरात में साल 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीटें जीती थीं और कांग्रेस और इसके सहयोगी दलों ने 80 सीटों पर कब्जा जमाया था. इसमें से कांग्रेस के खाते में 77 सीटें गई थीं.
जवाहर चावड़ा बता दें कि जवाहर चावड़ा 14वें गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में माणावदर विधानसभा क्षेत्र से विजयी घोषित हुए थे. जवाहर चावड़ा ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी नितिन को करारी शिकस्त दी थी.
गुजरात: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले झटका, कांग्रेस विधायक जवाहर चावड़ा ने दिया इस्तीफा
जो सरकार राफेल फाइलों को बचाकर नहीं रख सकी, वह देश की रक्षा कैसे करेगी- ममता बनर्जी
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त किए मध्यस्थ, 8 हफ्ते में प्रक्रिया पूरी करने को कहा
मिजोरम के राज्यपाल के राजशेखरन ने दिया इस्तीफा, केरल में BJP के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव


















