एक्सप्लोरर

Gujarat Government Formation: भूपेंद्र पटेल ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ CM पद से दिया इस्तीफा, कल होगी विधायक दल की बैठक, 12 दिसंबर को फिर लेंगे शपथ

Bhupendra Patel Resign: उम्मीद है कि बीजेपी एक बार फिर से भूपेंद्र भाई पटेल को सीएम बनाएगी. 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है.

Gujarat Government Formation: गुजरात में 156 सीटें जीतकर बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी के मद्देनजर भूपेंद्र पटेल ने आज (9 दिसंबर) मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 12 बजे के करीब राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा.

बीजेपी की योजना है कि इसी सप्ताह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाए. पार्टी की ओर से अब विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. उम्मीद है कि पार्टी एक बार फिर से भूपेंद्रभाई पटेल की ताजपोशी करेगी. बीजेपी की ओर से 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है. शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 

कल होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने कल (10 दिसंबर को) सुबह 10 बजे पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. ये बैठक गांधीनगर में स्थित पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई है. इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल से मिलकर पूरी कैबिनेट सहित अपना इस्तीफा सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की ओर से इसी वक्त राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया गया है.

पीएम मोदी-शाह भी होंगे शामिल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मौजूदा सीएम को ही फिर से सत्ता की बागडोर दी जाएगी. 12 तारीख को मुख्यमंत्री के साथ एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है. जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निमंत्रण भेज दिया गया है. 

गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने ताजपोशी की तारीख का एलान कर दिया है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. कार्यक्रम कहां आयोजित किया जाएगा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. 

1.92 लाख से अधिक वोटों से जीते भूपेंद्र

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1.92 लाख से अधिक मतों से हराया. उन्होंने घाटलोडिया सीट से लगातार दूसरी बार एतिहासिक जीत हासिल की है. चोरयासी सीट पर भी हार-जीत का अंतर दो लाख वोटों के करीब रहा. आठ सीट पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत का अंतर एक लाख से डेढ़ लाख वोट के बीच रहा.

ये भी पढ़ें-Gujarat Results: गुजरात में AIMIM ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक वोट को काटा, बीजेपी को मिला फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget