एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने 90 में से पांच कैंडिडेट्स को बदला

गुजरात कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि रणनीति के तहत यह बदलाव किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘इन बदलावों को रणनीति के तहत किया गया है. हमें अलग-अलग बातों का ध्यान रखना पड़ता है, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक पर भी हम काम करते हैं.''

अहमदाबाद: कांग्रेस ने एक रणनीति के तहत गुजरात चुनावों के लिए अभी तक घोषित 90 उम्मीदवारों में से पांच को बदल दिया है. चुनाव अगले महीने होने वाले हैं. पार्टी ने सोमवार की रात 13 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की. इसके अलावा बदले गए उम्मीदवारों की भी सूची जारी की जो 77 उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल थे. पहली सूची 19 नवम्बर को जारी की गई थी.

उम्मीदवारों की सूची में पांच नए नाम हैं -- भीखाभाई जोशी (जूनागढ़), जयेश पटेल (भरूच), अशोक जीरावाला (कामरेज), धीरूभाई गजेरा (वराचा रोड) और डी एम पटेल (बोटाड). पहले इनकी जगह क्रमश: अमित थुम्मर, किरण ठाकोर, निलेश कुंबानी, प्रफुल्ल भाई तोगड़िया और मनहर पटेल थे.

गुजरात कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि रणनीति के तहत यह बदलाव किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘इन बदलावों को रणनीति के तहत किया गया है. हमें अलग-अलग बातों का ध्यान रखना पड़ता है, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक पर भी हम काम करते हैं.''

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि डी एम पटेल बोटाड सीट से चुनाव लड़ेंगे जो पटेल बहुल क्षेत्र है और यहां उनका सामना बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के वित्त मंत्री सौरभ पटेल से है.

कांग्रेस की पहली सूची रविवार को जारी होने के बाद नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सूरत, धोराजी और जामनगर में सोमवार को प्रदर्शन किया था. पहली सूची में कांग्रेस ने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के केवल दो सदस्यों को टिकट दिया जबकि हार्दिक नीत संगठन ने 20 सीटों की मांग की थी.

हार्दिक पटेल के निकट सहयोगी अैर बोटाड से पीएएएस के संयोजक दिलीप साबवा ने मंगलवार को कहा कि चूंकि कांग्रेस ने इस सीट के लिए डीएम पटेल को चुना है इसलिए वह अब दूसरे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. गुजरात में पहले चरण में नौ दिसंबर को 89 सीटों पर चुनाव होगा जबकि दूसरे चरण में 14 दिसंबर को 93 सीटों पर चुनाव होगा. वोटों की गिनती 18 दिसम्बर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget