एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- ‘कांग्रेस के नेता कहते हैं हर घर से अफजल निकलेगा’

पहले कपिल सिब्बल फिर मणिशंकर अय्यर और अब सलमान निजामी के एक ट्वीट ने गुजरात चुनाव में कांग्रेस की मुश्किले बढ़ा दी है. साथ ही बीजेपी को हमला करने का एक मौका भी दे दिया है.

महिसागर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के महिसागर जिले में रैली के दौरान कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सलमान निजामी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि हर घर से अफजल निकलेगा. लेकिन यहां का मुस्लिम भी ऐसा नहीं कहता. क्या गुजरात की जनता इसे माफ करेगी? सोनिया गांधी का बर्थडे: लालू, शत्रुघ्न और वाड्रा ने दी बधाई, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न पीएम मोदी ने रैली में कहा, ‘’कांग्रेस के एक स्टार प्रचारक हैं सलमान निजामी. मूलत: कश्मीर का रहने वाला है. वो गुजरात में चुनाव प्रचार करने आया है. वो कहता है कि हमें आजाद कश्मीर चाहिए. वो कहता है कि देश की सेना रेपिस्ट है. मां-बहनों का बलात्कार करने वाली सेना है. क्या गुजरात की जनता इसे माफ करेगी?’’ बता दें कि सलमान निजामी ने विवाद के बाद अपना ट्विटर अकाउंट प्राइवेट कर लिया है. पीएम मोदी के इन आरोपों के बाद जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि सलमान निजामी कांग्रेस की सदस्य नहीं हैं. सलमान निजामी ने एबीपी न्यूज़ पर दी सफाई सलमान निजामी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है, ‘’वायरल हो रहे ट्वीट साल 2013 के हैं और यह फेक ट्वीट थे. इस बारे में मैंने साल 2015 में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी.’’ उन्होंने कहा है कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं और 'हर घर से अफजल निकलेगा' वाला ट्वीट मेरा नहीं है.’’ निजामी ने आगे कहा, ‘’मैं उस पार्टी के साथ हूं जिसने अफजल गुरु को फांसी दी थी. मैंने कभी अफजल गुरु को शहीद नहीं कहा. मैं खुद आतंकवाद के खिलाफ हूं और मुझे ही देशविरोधी बताया जा रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मेरे नाम पर छह अकाउंट बने हुए थे. मुझे इन ट्वीट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं फक्र से कह रहा हूं कि मैं हिंदुस्तानी हूं.’’ उन्होंने बताया, ‘’मोदी जी झूठ बोल रहे हैं. वह फेक ट्वीट के जरिए मुझपर निशाना साध रहे हैं. मैं हमेशा अपनी सेना के साथ हूं.’’ क्या भारत सबसे बेहतरीन देश है? आपने देखा- देशभक्ति वाला ये मज़ेदार वीडियो इस मामले पर बीजेपी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी और सहयोगी सलमान निजामी ट्विटर पर पूछते हैं, मोदी, जो आपके पिता हैं, आपकी मां कौन हैं? उन्होंने आजाद कश्मीर के लिए फोन किया और वो कहते हैं कि 'हर घर से अफजल निकलेगा' . वह हमारी सेना को बलात्कारी कहता है. क्या कांग्रेस ऐसे लोगों की मदद से चुनाव जीतना चाहती है?’’ पीएम मोदी और बीजेपी के इन आरोपों पर कांग्रेस की तरफ से राजीव शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि जब विकास के मुद्दे पर पीएम मोदी जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो वह ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं. इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है.  उन्होंने पूछा है कि क्या अब पीएम मोदी का ‘भाषण ही शासन’ है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget