एक्सप्लोरर

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज और मौतें महाराष्ट्र में, जानें पांच राज्यों का हाल

गुजरात ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के मामले में दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है. महाराष्ट्र के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए है.

कोरोना वायरस का प्रकोप देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 19,984 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं. 640 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि 3870 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं. भारत में कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा तबाही महाराष्ट्र में मचाई है. यहां 5218 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, इसमें से 251 लोगों की मौत हो गई. 722 लोग ठीक भी हुए हैं.

महाराष्ट्र के बाद गुजरात में कोरोना सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है. यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 2178 हो गई. मौतों की संख्या भी बढ़कर 90 हो गई. गुजरात में ये संख्या अचानक तेजी से बढ़ी है. यहां अबतक सिर्फ 139 लोग इस बीमारी से उभर पाए हैं.

दिल्ली में भी कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 2156 हो गई है. 47 लोगों की मौत हुई है. अच्छी बात ये है कि राजधानी में वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अच्छी है. कुल 611 लोग ठीक हो चुके हैं.

राजस्थान में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा 1659 तक पहुंच गया है. यहां 230 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. 25 की मौत हुई है. तमिलनाडु में भी 1596 लोग वायरस से संक्रमित हैं. हालांकि इसमें 635 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. वहीं 18 लोगों की मौत भी हो गई है.

इन पांच राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. यहां क्रमश: 76, 20, 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget