एक्सप्लोरर

Morbi Cable Bridge Collapsed: 4 दिन पहले खुला, रिपेयर पर 8 करोड़ खर्च... 143 साल पुराने मोरबी पुल टूटने पर उठ रहे ये 5 सवाल

मोरबी शहर में टूटे पुल की क्षमता करीब 100 लोगों की थी लेकिन रविवार शाम करीब 6 बजे 250 से ज्यादा लोग उस पर पहुंच गए. इतने लोगों का भार पुल नहीं सह पाया.

How Morbi Cable Bridge Collapsed: गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना 143 साल पुराना केबल पुल रविवार (30 अक्टूबर) को शाम करीब छह बजे टूट गया. एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में 141 लोग जान गंवा चुके हैं. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा है कि 132 लोगों की मौत हुई है. पीड़ित परिवारों को 6-6 लाख मुआवजे का एलान हुआ है.

गुजरात सूचना विभाग के मुताबिक, अब तक 177 लोगों को बचाया जा चुका है. 19 लोगों का इलाज चल रहा है. सेना, नौसेना, वायुसेना, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. गुजरात पुलिस की मरीन टास्क फोर्स ने रातभर मच्छु नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. पुल की मरम्मत के बाद इसे चार दिन पहले ही खोला गया था. पुल की मरम्मत के काम में आठ करोड़ रुपये खर्च हुए. हादसे के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 

मोरबी पुल हादसे को लेकर उठ रहे ये पांच सवाल

  1. पुल की क्षमता करीब 100 लोगों की थी लेकिन 250 से ज्यादा लोग उस पर पहुंच गए. इतने लोगों का भार पुल नहीं सह पाया. अचानक पुल पर इतनी भीड़ कहां से आ गई? 
  2. पुल पर पहुंचे लोगों को रोका क्यों नहीं गया? 
  3. जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी ने सात महीने तक पुल की मरम्मत का कार्य किया लेकिन नगरपालिका से फिटनेस प्रमाणपत्र मिले बिना ही हादसे से चार दिन पहले जनता के लिए खोल दिया गया. आखिर बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के पुल को क्यों खोला गया?
  4. चश्मदीदों के मुताबिक, पुल खोले जाने पर कर्मचारियों का ध्यान भीड़ पर नहीं था, वे ज्यादा से ज्यादा टिकट बेचने में लगे थे. क्या केवल मुनाफे के लिए कंपनी ने क्षमता से ज्यादा टिकट बेचे?
  5. कंपनी को दोबारा पुल खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला था. इसके बाद भी पुल खोलने का जोखिम क्यों लिया गया?

राहत-बचाव में लगीं तीनों सेनाएं

मोरबी पुल हादसे ने पुरे देश को हिला दिया है. हादसे के बाद राहत बचाव का कार्य जारी है. इस काम में तीनों सेनाओं ने मोर्चा संभाला है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहले से राहत-बचाव के काम में लगी हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. सीएम पटेल ने मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना.

गुजरात के गृह मंत्री ने दी यह जानकारी

गृह मंत्री हर्ष संघवी सोमवार (31 अक्टूबर) को तड़के ही मौके पर जायजा लेने पहुंच गए. हर्ष संंघवी ने कहा, ''नेवी, एनडीआरएफ, वायुसेना और सेना तुरंत पहुंची. 200 से ज्यादा लोगों ने रातभर राहत-बचाव का काम किया. एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. आईजीपी के नेतृत्व में जांच शुरू हो गई है. अब तक 132 लोगों की मौत हुई है. सीएम ने कल ही एक हाई पावर कमेटी का गठन किया है. विभिन्न स्थानों पर तैनात सभी अधिकारियों को रात में दो बजे तक मोरबी में रिपोर्ट करने को कहा गया था." बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीएम भूपेंद्र पटेल और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी से रेस्क्यू रिपोर्ट ली जा रही है.

यह भी पढ़ें- मोरबी में मातम: केबल ब्रिज हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 141, ब्रिज मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget